{"_id":"6af37dadb01d4352620da3c1","slug":"amrit-pharmacy-is-now-ready-at-the-civil-hospital-medicines-will-be-available-to-patients-24-hours-a-day-panchkula-news-c-87-1-pk11015-143558-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सिविल अस्पताल में अमृत फार्मेसी बनकर तैयार, मरीजों को 24 घंटे मिलेंगी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सिविल अस्पताल में अमृत फार्मेसी बनकर तैयार, मरीजों को 24 घंटे मिलेंगी दवाएं
विज्ञापन
कैंसर और हृदय रोग के मरीजों को भी राहत, आधे दाम पर मिलेंगी दवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में मरीजों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के लिए अमृत फार्मेसी बनकर तैयार हो गई है। फार्मेसी के उद्घाटन की तैयारियां चल रही हैं और इसी सप्ताह इसका उद्घाटन किए जाने की संभावना है। इसके शुरू होने के बाद मरीजों को अस्पताल परिसर में ही 24 घंटे दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को दवाएं खरीदने के लिए अस्पताल से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी 23 जिला अस्पतालों में अमृत फार्मेसी स्टोर खोलने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में इसकी घोषणा की थी। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के लोगों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी जिला अस्पतालों में अमृत फार्मेसी स्थापित करने की योजना बनाई गई है। सरकार ने 1 नवंबर 2026 तक सभी जिलों के सरकारी अस्पतालों में फार्मेसी शुरू करने की समय सीमा तय की थी।
क्या है अमृत फार्मेसी
अमृत का पूरा नाम अफोर्डेबल मेडिसिन एंड रिलायबल इम्प्लांट्स फॉर ट्रीटमेंट है। यह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की पहल है, जिसे एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इसके तहत दवाओं, इम्प्लांट और सर्जिकल उपकरणों पर एमआरपी में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है। फार्मेसी में 5 हजार से अधिक प्रकार की दवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। यहां से दवाएं खरीदने के लिए किसी विशेष कार्ड या आय प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होगी। मरीज को केवल पंजीकृत डॉक्टर का वैध पर्चा दिखाना होगा।
विज्ञापन
कैंसर और हृदय रोग के मरीजों को भी राहत
अमृत फार्मेसी में कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों की जीवनरक्षक दवाएं और इम्प्लांट भी बाजार मूल्य से करीब 50 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। इससे मरीजों और उनके परिवारों को इलाज पर होने वाले खर्च में राहत मिलेगी। फार्मेसी के साथ परिसर में वीटा मिल्क पार्लर भी विकसित किया जा रहा है, जहां दूध और अन्य जरूरी उत्पाद मिल सकेंगे।
फार्मेसी के फार्मासिस्ट एवं प्रबंधक राहुल ने बताया कि फार्मेसी पूरी तरह तैयार है। इसी सप्ताह इसका उद्घाटन करने की तैयारी चल रही है। इसके शुरू होने से अस्पताल आने वाले मरीजों को कम कीमत पर दवाएं मिल सकेंगी और उन्हें काफी सुविधा होगी।