फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   842 buses will be included in the fleet of government buses of Punjab

पंजाब की सरकारी बसों के बेड़े में शामिल होंगी 842 बसें

Wed, 06 Oct 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
842 buses will be included in the fleet of government buses of Punjab
चंडीगढ़। पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बताया कि सार्वजनिक बस सेवा को और मजबूत करते हुए सरकारी बसों के बेड़े में 842 और बसें जल्द ही शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के सभी आरटीए सचिवों और बस डिपो के जनरल मैनेजरों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान मंगलवार को राजा वड़िंग ने बताया कि 842 बसों के लिए टेंडर लग चुका है और विभाग के अधिकारियों और बसें मुहैया कराने वाली कंपनियों को अगली कार्रवाई जल्द से जल्द अमल में लाने की हिदायत की गई है। उन्होंने बताया कि इसी अक्टूबर माह के अंत तक 250 बसों की पहली खेप राज्य में आ जाएगी, जबकि नवंबर के आखिर तक 592 बसें मिल जाएंगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों शुरू की गई बस अड्डों की सफाई मुहिम को लगातार जारी रखने के निर्देश देते हुए परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को बस अड्डों में हर पखवाड़े साफ-सफ़ाई सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि बस अड्डों के दौरे के मौके पर सफाई ठेकेदारों द्वारा कोताही बरतने की शिकायतें मिली हैं, इसलिए डिपूओं के जनरल मैनेजर सफाई संबंधी नियमों और शर्तों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करें और दोबारा कोताही बरतने पर जुर्माने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि बस अड्डों से बाहर के क्षेत्र में भी नाजायज कब्जे हटाने के लिए भी कार्रवाई आरंभ की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनरल मैनेजरों को हर रोज 5 बसों की चेकिंग के निर्देश
परिवहन मंत्री ने जनरल मैनेजरों को बसों की साफ-सफ़ाई सुनिश्चित बनाने के लिए, जहां रोजाना की कम से कम पांच बसों की चेकिंग करने के निर्देश दिए, वहीं आगामी शुक्रवार तक सरकारी बसों से तंबाकू उत्पादों व अन्य नशों को प्रोत्साहित करने वाले सभी विज्ञापन उतारने की हिदायत भी की। उन्होंने विभाग के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के सचिवों को भी हिदायत की कि जब भी वह किसी ग़र-कानूनी ढंग से चल रही बस को पकड़ें तो उसकी पूरी वीडियोग्राफी यकीनी बनाई जाए।

लोगों को दिया निजी व्हाट्सएप नंबर
मीटिंग के दौरान मंत्री ने किसी भी किस्म की शिकायत और सुझाव देने के लिए अपना निजी व्हाट्सएप नंबर 94784-54701 भी जारी किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह जहां कहीं भी सरकारी बसों में कमी देखें तो तुरंत उसकी सूचना या तस्वीर इस व्हाट्सएप नंबर पर साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed