फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   837 soldiers will be deployed at religious places, special surveillance will be done at Mansa Devi temple

Panchkula News: धार्मिक स्थलों पर तैनात रहेंगे 837 जवान, मनसा देवी मंदिर में रहेगी विशेष निगरानी

Sun, 30 Mar 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
837 soldiers will be deployed at religious places, special surveillance will be done at Mansa Devi temple
पंचकूला। चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में मंदिर में सुरक्षा-व्यवस्था के लिए धार्मिक स्थलों पर 837 जवान तैनात किए जाएंगे। यह पुलिस बल माता मनसा देवी मंदिर समेत शहर के अन्य मंदिरों में विशेष निगरानी रखेंगे। इसको लेकर मंदिर परिसर में बैरिकेड़िंग के साथ ही 12 नाके और पांच पेट्रोलिंग पार्टी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मामा मनसा देवी मंदिर का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने डीसीपी हिमाद्री कौशिक पहुंची और तैनात पुलिसकर्मी को निर्देश देते हुए कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें और जरूरत पड़ने पर मदद भी करें। मंदिर में दूरबीन, बॉडी कैमरा और सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी पुलिस रखेगी। इसके अलावा शराब पीकर मंदिर परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों पर कार्रवाई किया जाए।
विज्ञापन


पांच एसीपी की लगाई ड्यूटी
डीसीपी ने सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे सभी इंचार्ज को जरूरी निर्देश दिए। पांच एसीपी के नेतृत्व में मनसा देवी और अन्य धार्मिक स्थलों की मॉनिटरिंग करने के लिए ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा तैनात पुलिस के जवानों का यह उद्देश्य रहेगा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ किसी भी तरह के अप्रिय घटना को रोकने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखकर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन




लापरवाही की तो होगी कार्रवाई
डीसीपी ने कहा कि अगर ड्यूटी पर तैनात किसी ने लापरवाही की उस संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंदिर परिसर में शराब का सेवन कर अगर कोई प्रवेश करता है तो तुरंत इंचार्ज मौके पर पहुंचे और तुरंत एक्शन लें। यातायात व्यवस्था की समस्या उत्पन्न ना हो इसको लेकर भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदिर परिसर के बाहर की 12 नाके लगाए
माता मनसा देवी मेले के दौरान मंदिर परिसर के बाहर बैरिकेडिंग करके 12 नाके लगाए गए हैं। पुलिस 24 घंटे सभी वाहनों और संदिग्धों पर नजर रखेगी। इसके अलावा पांच पेट्रोलिंग पार्टियां भी तैनात की गई हैं। इनकी जिम्मेदारी गश्त करके असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना, यातायात बाधित होने से रोकना और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखना है। वाच टावर पर तैनात पुलिसकर्मी दूरबीन से निगरानी रखेंगे और सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से पुलिस हर एक गतिविधि पर नजर रखेगी। इसके अलावा पुलिस बॉडी कैमरा के माध्यम से भी संदिग्धों पर नजर रखेगी। एंटी सेबोटेज टीम भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहेगी।



जिले के इन धार्मिक स्थलों पर पुलिस का पहरा

माता मनसा देवी के अलावा शहर के कई धार्मिक स्थलों पर भी पुलिस का पहरा रहेगा। शहर के प्रमुख काली माता मंदिर कालका, माता शारदा मंदिर त्रिलोकपुर रायपुररानी, माता सम लोठा मंदिर, मोरनी, चंडी माता मंदिर पर भी सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed