{"_id":"5cc5fe18bdec2207114be438","slug":"81556479512-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम सदन की बैठक कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम सदन की बैठक कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। नगर निगम सदन की मंगलवार को बैठक होगी। चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण बैठक में विकास का एजेंडा नहीं लाया जाएगा। पिछले बैठक के मिनट पर ही चर्चा होगी। इसके अलावा कुछ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। इसी दिन वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक भी होगी। सुबह 10 बजे वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक होगी और उसके बाद 11 बजे नगर निगम सदन की बैठक होगी।
इस बार सदन की बैठक में सतीश कैंथ कांग्रेस के साथ बैठे नजर आएंगे। कैंथ के शामिल होने के बाद अब कांग्रेस के सदस्यों की संख्या चार से बढ़कर पांच हो गई है। सतीश कैंथ ने कहा कि बैठक में डंपिंग ग्राउंड का मुद्दा उठाएंगे। जब राजेश कालिया ने मेयर का पद संभाला था तो उस वक्त उन्होंने 40 दिनों में डंपिंग ग्राउंड का मसला हल करने का वादा किया था। अब काफी दिन बीत गए हैं। लोगों को प्रापर्टी टैक्स के नोटिस आ रहे हैं। रामदरबार के लोगों को भी प्रापर्टी टैक्स का नोटिस भेजा जा रहा है। पुनर्वास कालोनियों को प्रापर्टी टैक्स से छूट थी, लेकिन प्रापर्टी टैक्स की नोटिस भेजी जा रही है।