फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   डांस के माध्यम से दिया खाना वेस्ट न करने का संदेश

डांस के माध्यम से दिया खाना वेस्ट न करने का संदेश

Mon, 25 Feb 2019 02:34 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
डांस के माध्यम से दिया खाना वेस्ट न करने का संदेश

विज्ञापन
फोटो सहित

चंडीगढ़ अर्बन फेस्टिवल में मचा धमाल

-स्टूडेंट्स ने डांस के साथ दिए संदेश, मनमोहक नृत्य और भंगड़े की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ अर्बन फेस्टिवल में रविवार को धमाल मचा। इस मौके पर सेक्टर 9-10 की सड़क से कैपिटल कॉम्पलेक्स तक सोलीडैरिटी मार्च निकाला गया। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, चितकारा यूनिवर्सिटी, सेक्टर- 42 गवर्नमेंट कालेज फॉर गर्ल्स और गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज के बच्चों ने परफारमेंस दी। स्टूडेंट्स ने 3 किलोमीटर तक चार जगह पर अपनी परफारमेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा मुख्य मेहमान थे। इनके अलावा चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी संजय बेनिवाल बतौर अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान गिद्दा, भांगड़ा, फोक डांस, योगा डांस, नेपाली डांस, हरियाणवी और हिमाचली डांस प्रस्तुत किया गया। सभी दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। स्टूडेंट्स ने डांस के साथ संदेश भी दिया। सेक्टर- 42 कॉलेज की छात्राओं ने खाने को वेस्ट न करने के साथ साथ समानता का संदेश भी दिया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने शहीद भगत सिंह और ऊधम सिंह के गीतों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सेक्टर-10 के होम सांइस कॉलेज ने योगा को प्रमोट करते हुए अपनी प्रस्तुति दी। कुछ छात्राओं ने भंगड़े के माध्यम से पुलवामा शहीदों को नमन किया। इसके अलावा डांस के माध्यम से देश की संस्कृति को दिखाते हुए एकता और प्यार का संदेश दिया। इस मौके पर शाम को आसमान में स्काई लालटेनें छोड़ी गईं।
विज्ञापन



रविवार को
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed