फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ठंड के लिए फिर हो जाइए तैयार, आज होगी बारिश

ठंड के लिए फिर हो जाइए तैयार, आज होगी बारिश

Mon, 21 Jan 2019 02:02 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 21 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
ठंड के लिए फिर हो जाइए तैयार, आज होगी बारिश
ठंड के लिए हो जाइए तैयार, आज बारिश के आसार
विज्ञापन

सोमवार और मंगलवार को होगी बारिश की संभावना
दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट होगी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सूखी सर्दी का इंतजार शायद सोमवार को खत्म हो जाए। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस सीजन का सबसे मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। साथ ही मध्य पाकिस्तान और इससे सटे राजस्थान और पंजाब पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस हवाओं के चक्रवात को प्रेरित करेगा। इससे 21 से 24 जनवरी तक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश, जबकि चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा में भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। चंडीगढ़ में 21 और 22 जनवरी को अच्छी बारिश की संभावना है।
प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और हवाओं का चक्रवात दोनों एक दिशा में चलेंगे। अकसर यह देखा गया है कि जब भी दो प्रणाली एक साथ चलती हैं तो वे लंबे समय तक मौसम की गतिविधि देते हैं, क्योंकि वे एक दूसरे के पूरक होते हैं। इससे 24 जनवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। साथ ही ओलावृष्टि, बिजली कड़कने और आंधी की भी संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 20 जनवरी को ही बादल छा गए। पूरे दिन बादल छाए रहे। 21 जनवरी से बारिश शुरू होगी। धीरे-धीरे बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। 22 को भी बारिश की संभावना है। 23 को थोड़ा सुधार होगा। यह भी संभावना जताई जा रही है कि 21-22 को चंडीगढ़ और पंजाब के एक दो इलाकों में भारी बारिश रिकार्ड की जा सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान में 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन की ठंड बढ़ेगी
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आगमन से उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों तक पहुंचने वाली ठंडी हवाओं में कटौती हुई थी। नतीजतन, मैदानी इलाकों से कोल्ड डे की स्थिति गायब थी। कोल्ड डे की स्थिति तब घोषित की जाती है, जब दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाता है। आमतौर पर ये स्थितियां केवल दिसंबर के दौरान देखी जाती हैं, लेकिन एक बार फिर से यह स्थिति देखी जा सकती है। बारिश की फुहारों से दिन के अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जो 15 या 17 डिग्री सेल्सियस के दायरे में आ सकते हैं। कह सकते हैं कि लोगों को दोबारा से ठंड के दिन दिख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed