फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   संपत नेहरा के साथी की जमानत याचिका खारिज

संपत नेहरा के साथी की जमानत याचिका खारिज

Thu, 12 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
संपत नेहरा के साथी की जमानत याचिका खारिज
हरियाणा के लिए
विज्ञापन

------------------------------

गैंगस्टर संपत नेहरा के साथी को मारपीट मामले में नहीं मिली राहत
सबहेड
जिला अदालत ने मनप्रीत सिंह की जमानत याचिका की खारिज

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मारपीट के केस में दो साल फरार रहने के बाद पकड़े गए मनप्रीत सिंह को जिला अदालत से राहत नहीं मिल पाई है। गैंगस्टर संपत नेहरा के साथी मनप्रीत सिंह की जमानत याचिका एडीजे कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के बाद खारिज कर दी। गैंगस्टर संपत नेहरा और मनप्रीत ने तीन अन्य साथियों के साथ एसजीजीएस कॉलेज सेक्टर-26 के एक स्टूडेंट से मारपीट की थी। इसके बाद से मनप्रीत फरार था। पिछले महीने क्राइम ब्रांच की टीम ने मोहाली के गांव झंडपुर निवासी मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपी की सेक्टर-3 थाना पुलिस पिछले दो साल से तलाश कर रही थी। क्राइम ब्रांच ने सूचना के आधार पर आरोपी को सेक्टर-46 से गिरफ्तार किया था।
सेक्टर-27 निवासी जसप्रीत सिंह ने 28 जुलाई 2016 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सेक्टर-26 के एक कॉलेज में एमए का स्टूडेंट था। वह दोस्त संदीप के एडमिशन के लिए जा रहा था तो सेक्टर-10 की पार्किंग के पास वह दूसरे साथी का इंतजार करने के लिए रुक गया। इसी दौरान शाम करीब 4 बजे गैंगस्टर संपत नेहरा, मनप्रीत सिंह, हैप्पी अन्य साथियों के साथ वहां आए और सभी ने डंडों व घास काटने वाली तलवार से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

मनप्रीत ने बेसबॉल का डंडा निकालकर उसके सिर पर मार दिया था। वह किसी तरह जान बचाकर साथी की गाड़ी में भाग निकला। इसके बाद उसे जीएमएसएच-16 के अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस को शिकायत देने के बाद संपत नेहरा, मनप्रीत व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed