फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एमसीएम में चलाया गया सेलफ डिफेंस कोर्स

एमसीएम में चलाया गया सेलफ डिफेंस कोर्स

Mon, 20 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
एमसीएम में चलाया गया सेलफ डिफेंस कोर्स
एमसीएम में चलाया गया सेल्फ डिफेंस कोर्स
विज्ञापन


चंडीगढ़। छात्राओं को सशक्त बनाने के मकसद से एमसीएम डीएवी कॉलेज 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कोर्स कराया गया, जिसका रविवार को समापन किया गया। कॉलेज के पुलिस प्रशासन विभाग व एनएसएस इकाई की एक संयुक्त पहल पर यह कोर्स चंडीगढ़ पुलिस (महिला सेल) के सहयोग से कराया गया। प्रशिक्षण शिविर में 100 से अधिक छात्राओं ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। यह प्रशिक्षण शिविर शारीरिक शक्ति और साथ ही प्रतिभागियों की सतर्कता बढ़ाने पर ध्यान देने के साथ, ड्रिल, कराटे और सही खाने की आदतों, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का एक संयोजन था । शिविर के दौरान प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराते हुए राष्ट्र निर्माण में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने बताया कि शिविर छात्राओं के सशक्तीकरण के लिए किया गया एक प्रयास है। महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है कि वे अपनी शक्ति को पहचानें। मानसिक रूप से सतर्क रहना और शारीरिक तौर पर फिट रहना आत्म रक्षा के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed