फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   81-year-old man duped of Rs 12.20 lakh on the pretext of credit card

Panchkula News: क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर 81 वर्षीय बुजुर्ग से 12.20 लाख की ठगी

Thu, 05 Feb 2026 11:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
81-year-old man duped of Rs 12.20 lakh on the pretext of credit card
पंचकूला। सेक्टर-4 में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर बुजुर्ग नागरिक को निशाना बनाते हुए 12 लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित 81 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक से एक क्रेडिट कार्ड हासिल करने के लिए ऑनलाइन धोखाधड़ी का सामना किया।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, 31 जनवरी को पीड़ित के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी रोहित यादव बताया और यह दावा किया कि रिटायर अधिकारियों को पांच लाख रुपये की लिमिट वाला विशेष क्रेडिट कार्ड दिया जा रहा है। विश्वास जीतने के बाद आरोपी ने पीड़ित से उनके बैंक खातों, आधार नंबर, डेबिट कार्ड और पैन कार्ड की जानकारी प्राप्त कर ली।
विज्ञापन

आरोपी ने उसी दिन व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर पीड़ित से कहा कि वह राम जन्मभूमि के नाम पर एक रुपया काट रहा है और क्रेडिट कार्ड की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। कुछ देर बाद उसने बताया कि क्रेडिट कार्ड स्वीकृत हो गया और दस दिन में पीड़ित के घर भेजा जाएगा। एक फरवरी को जब पीड़ित ने अपने खाते की जानकारी ली, तो पता चला कि उनके दो खातों से 12 लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। इसके बाद उन्होंने 3 फरवरी को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपियों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed