{"_id":"658f23b534a30d0d2c0a3457","slug":"81-people-donated-blood-in-the-camp-organized-on-the-martyrdom-of-sahibzadas-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-5621-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: साहिबजादों की शहादत पर आयोजित शिविर में 81 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: साहिबजादों की शहादत पर आयोजित शिविर में 81 ने किया रक्तदान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। साहिबजादों की शहादत पर शुक्रवार को गुरुद्वारा सिंह सभा, मदनपुर एवं समस्त ग्रामवासियों ने श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला के सहयोग से गुरुद्वारा सिंह सभा, मदनपुर, पंचकूला में रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन नगर निगम के वार्ड नंबर-18 के पार्षद संदीप सोही एवं गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब के हेड ग्रंथी सरदार जगजीत सिंह के द्वारा किया गया।
उन्होंने आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर, डायरेक्टर रमेश नारंग ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में सर्दी की वजह से रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है। रक्तदान जागरूकता शिविर लगाकर रक्त की कमी को पूरा करने की कोशिश की जाती है। आज रक्तदान शिविर में 81 ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न और बैज देकर प्रोत्साहित किया गया।
रक्तदान शिविर में मदनपुर के सुरजीत सिंह सैनी, चरणजीत मादरा, सुरिंदर सोही, गुरविंदर सोही, जसवंत सिंह, सरबजीत सैनी, जसपाल सिंह नंबरदार, राजिंदर सोही का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के लक्ष्मण सिंह रावत, संजोगिता, गुलशन कुमार, सर्बजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह और अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।