फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   80 people join inelo and leave Congress Seva Dal

80 लोगों ने कांग्रेस सेवादल छोड़कर थामा इनेलो का दामन

Mon, 09 Nov 2020 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
80 people join inelo and leave Congress Seva Dal
कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को इनेलो में शामिल करवाते पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता करूणदीप चौ? - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। भाजपा और कांग्रेस में सम्मान न मिलने से कार्यकर्ताओं का मोह भंग हो रहा है। ऐसे में वह जजपा को भी नजरअंदाज कर इनेलो का दामन थाम रहे हैं। रविवार को गांव अभयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य समारोह का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस सेवा दल के महासचिव राकेश के नेतृत्व में 80 से अधिक कार्यकर्ता इनेलो में शामिल हुए। इनेलो में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता करुणदीप चौधरी ने दोशाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि पार्टी में सभी को पूरा सम्मान दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भाजपा को छोड़कर जगदीश भी इनेलो में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता करुणदीप चौधरी ने बताया कि कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं को इनेलो में शामिल करवाने में एसके शर्मा, मुनीष छाछिया व किस्मत कौशिक ने अहम भूमिका निभाई है। चौधरी ने कहा कि भाजपा-जजपा जिस तरह के फैसले ले रही है उनसे जनता परेशान है। कांग्रेस में आपसी मतभेद होने के कारण कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिल रहा है। इसके चलते वह इनेलो में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed