{"_id":"67f034ea731348961801f9e0","slug":"80-lakh-loan-taken-in-the-name-of-buying-machinery-tools-accused-arrested-from-delhi-panchkula-news-c-87-1-pk11006-121222-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मशीनरी टूल खरीदने के नाम पर लिया 80 लाख का लोन, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मशीनरी टूल खरीदने के नाम पर लिया 80 लाख का लोन, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
विज्ञापन
सेक्टर-15 पीएनबी के ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर दंपती के नाम दर्ज किया था केस
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। कंपनी के मशीनरी टूल खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी कर पीएनबी से 80 लाख का लोन लेने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेक्टर-15 पीएनबी के ब्रांच मैनेजर प्रवीन कुमार की शिकायत पर दंपती के नाम केस दर्ज किया था। बैंक मैनेजर ने बताया था कि बरवाला में मैसर्ज प्योर केयर लांड्री की इकाई स्थापित करने के लिए सुभाष नगर दिल्ली निवासी अमित कुमार और जसमीत कौर ने टर्म लोन के लिए बैंक से संपर्क किया था। दोनों को दस्तावेज के अनुसार 80 लाख का लोन दिया गया। कंपनी के लिए उसने मशीनरी टूल नहीं खरीदे और बैंक से लिए गए लोन को भी अदा नहीं किया। पुलिस ने अमित कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार कर शुक्रवार को पंचकूला कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अमित कुमार की पत्नी जसमीत कौर की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
पीएनबी मैनेजर प्रवीन कुमार ने बताया कि कंपनी के टूल खरीदने के लिए 26 जुलाई 2024 को बैंक ने लोन पास कर दिया। यूनिट शुरू करने के लिए कंपनी मालिक अमित कुमार ने 59 एचएसआईआईडीसी अलीपुर बरवाला में इकाई शुरू करने के लिए जानकारी दी थी।
इसके बाद बैंक में लांड्री मालिक अमित कुमार ने मशीनरी टूल खरीदने के लिए 30 जुलाई 2024 को जेके मशीन टूल्स को 54 लाख 11 हजार 184 रुपये के लिए भुगतान पत्र दिए थे। बैंक ने जांच के बाद मैसर्ज जेके मशीन टूल्स विक्रेता के खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। कंपनी मालिक अमित कुमार के दिए खाता नंबर पर बचे हुए रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। कुछ दिन बाद मशीनरी टूल्स के बारे में जानकारी ली तो अमित कुमार ने बताया कि अभी टूल पंचकूला नहीं पहुंचे हैं। जैसे ही टूल्स आए जाएंगे तो बैंक को सूचना दे दी जाएगी।
विज्ञापन
लांड्री खोलने के लिए नहीं खरीदे टूल
दोनों आरोपी अमित कुमार और जसमीत कौर ने लांड्री खोलने के लिए तीन माह बाद भी यूनिट खोलने के लिए मशीनरी नहीं खरीदी। इसके बाद भी बैंक को समय पर किश्त नहीं दिया। जब समय पर किश्त नहीं मिलने पर दोनों से संपर्क किया गया। रुपये वापस नहीं करने पर धोखाधड़ी करके लोन पास करवाने के बारे में पुलिस को शिकायत दी गई थी। आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि बैंक से शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने जांच में आया कि दोनों आरोपी ने लोन लिया था। दोनों आरोपी के बैंक स्टेटमेंट के आधार पर जांच की जा रही है।