फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   80 crech to be opened soon, after Center also gets approval from state government

जल्द खुलेंगे 80 शिशु गृह, केंद्र के बाद प्रदेश सरकार से भी मिली मंजूरी

Sun, 21 Mar 2021 08:19 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
80 crech to be opened soon, after Center also gets approval from state government
चंडीगढ़। प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए 102 शिशु गृह प्रारंभ कर चुका महिला एवं बाल विकास विभाग जल्द ही उन 80 शिशु गृहों को पुन: शुरू करने जा रहा है, जो राष्ट्रीय शिशु गृह योजना के माध्यम से संचालित होते थे। केंद्र सरकार के बाद अब प्रदेश सरकार की मंजूरी मिलने के बाद अप्रैल माह से ही इन्हें शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने यह खुलासा रविवार को अपने कार्यालय में क्रे च वर्कर्स एंव हेल्पर्स यूनियन की राज्य महासचिव पूजा राठी के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान किया। मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि वर्ष 2016 तक भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड व हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के माध्यम से शिशु गृहों का प्रबंधन किया गया था। राष्ट्रीय शिशु गृह योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 1 जनवरी 2017 से टेकओवर करते हुए 60 प्रतिशत केंद्र सरकार का शेयर तथा 30 प्रतिशत राज्य सरकार के शेयर से शिशु गृहों को संचालित किया जाने लगा। इस दौरान विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान बंद पाए गए शिशु गृहों को पुन: खोलने को लेकर यूनियन से जो अनुरोध प्राप्त हुआ था, उसे गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार को भेजा गया था। केंद्र सरकार द्वारा इसकी अनुमति दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा भी रोहतक, जींद, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, झज्जर, पलवल व रेवाड़ी के शिशु गृहों के निष्क्त्रिस्य केंद्रों को पुन: शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन

मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि इन 80 शिशु गृहों को अप्रैल माह से शुरू करने के निर्देश विभाग को दे दिए गए हैं। चूंकि विभाग द्वारा कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए इन शिशु गृहों को प्रभावी तरीके से शुरू किया जा रहा है, तो विभाग इनमें कार्यरत रहे स्टाफ को भी जल्द प्रशिक्षित करेगा, ताकि शिशु गृहों का संचालन बेहतर तरीके से हो सके। इस पर यूनियन की महासचिव पूजा राठी, जींद जिलाध्यक्ष अनीता, कमलेश एवं सीमा आदि ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं मंत्री कमलेश ढांडा का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed