{"_id":"685ef77f2a9ce2bfaf0287b1","slug":"8-ias-and-9-pcs-officers-transferred-in-punjab-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-748390-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब में 8 आईएएस व 9 पीसीएस के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब में 8 आईएएस व 9 पीसीएस के तबादले
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने आठ आईएएस व नाै पीसीएस अधिकारियों के तबादले व अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश जारी किए हैं। आईएएस आलोक कुमार को अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह धीरेन्द्र कुमार तिवारी को अतिरिक्त मुख्स सचिव व वित्तीय आयुक्त आबकारी का प्रभार दिया गया है। आईएएस बसंत गर्ग को प्रशासनिक सचिव बागबानी, मृदा एवं जल संरक्षण, आईएएस आनंदिता मित्रा को प्रबंध निदेशक पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड, आईएएस अरविंद कुमार एमके को निदेशक कोषागार एवं लेखा, आईएएस जतिंदर जोरवाल विशेष सचिव आबकारी व कराधान, आईएएस अजय अरोड़ा विशेष सचिव वित्त, आईएएस कंचन को अतिरिक्त प्रभार आयुक्त नगर निगम बठिंडा का प्रभार दिया गया है।
पीसीएस अमनदीप कौर-2 को एडीसी अर्बन डेवलपमेंट अमृतसर, पीसीएस राकेश कुमार को एडीसी जनरल लुधियाना, पीसीएस अमित सरीन संयुक्त सचिव रक्षा सेवा कल्याण, पीसीएस ज्योति बाला आयुक्त नगर निगम होशियारपुर, पीसीएस रोहित गुप्ता एडीसी जनरल अमृतसर, अमनदीप कौर घुमन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी होशियारपुर, पीसीएस दीपांकर प्रबंध निदेशक पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, उपिंदरजीत कौर बराड़ को एसडीएम रायकोट और पीसीएस संजीव कुमार को एसडीएम लोपोके का प्रभार दिया गया है।