{"_id":"647361795681e178e7032224","slug":"7939-complaints-received-on-anti-corruption-action-line-pkl-office-news-c-16-1-pkl1037-151441-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एंटी करप्शन एक्शन लाइन पर मिलीं 7939 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एंटी करप्शन एक्शन लाइन पर मिलीं 7939 शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य से भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए शुरू है भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य से भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए शुरू की गई भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान, 23 मार्च 2022 से अब तक मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन (एसीएएल) पर सबूतों सहित प्राप्त हुईं कुल 7,939 शिकायतों पर कार्रवाई की है।
राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो द्वारा राज्य के नागरिकों को भ्रष्टाचार के किसी भी मामले की रिपोर्ट करने के लिए उक्त एक्शन लाइन (नंबर 9501-200-200) का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता रहता है। इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले प्लेटफॉर्म पर कोई भी व्यक्ति रिश्वत मांगे जाने के बारे में अपेक्षित ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ किसी भी समय शिकायत दर्ज करवा सकता है। यह एक्शन लाइन 24 घंटे खुली है। अनावश्यक एंट्री, स्पैम, जंक पोस्ट और भ्रष्टाचार से असंबद्ध एंट्रियों के विश्लेषण (फिल्टर) के लिए इस वेब पोर्टल पर एक ‘ऑटोमैटिक बोट’ स्थापित किया गया है। इसके परिणामस्वरूप कुल 4,02,133 एंट्रियों में से 3,90,050 की पहचान अप्रसांगिक पोस्टों और भ्रष्टाचार से कोई संबंध न होने के कारण रद्द कर दी गई हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि बाकी बची 12,083 शिकायतों/एट्रियों का गहराई से मूल्यांकन करने से पता लगा कि 4,144 शिकायतों का भ्रष्टाचार से कोई संबंध नहीं था। कार्रवाई योग्य शिकायतों में से, ब्यूरो ने शिकायतकर्ताओं द्वारा किए गए दावों की पुष्टि के लिए ऑडियो/ वीडियो रिकॉर्डिंगों के साथ बाकी बचीं कुल 7,939 शिकायतों का निपटारा किया। इन शिकायतों की बारीकी से जांच की गई और उनमें से 3,401 शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित पाई गईं और उन्हें बनती कार्रवाई के लिए विभागों को भेज दिया गया।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि बाकी बचीं 394 शिकायतें, जो ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग सबूतों के साथ थीं और सीधे तौर पर भ्रष्टाचार के दोषों से संबंधित हैं इनकी और ज्यादा जांच के लिए विजिलेंस ब्यूरो के रेंजों में संबंधित एसएसपी को भेज दिया गया है। अब तक जांच के नतीजों के आधार पर कुल 88 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
भ्रष्टाचार के 298 केसों में 359 लोग गिरफ्तार
प्रवक्ता ने बताया कि जांच के नतीजे के तौर पर 40 पुलिस कर्मचारियों समेत रिश्वत के अलग-अलग मामलों में शामिल 132 मुलजिमों को गिरफ्तार किया गया है। अप्रैल 2022 से शुरू इस भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के 298 अलग-अलग मामलों में 359 मुलाजिमों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 99 मामलों में विभागीय जांच शुरू की गई है।