कालका-शिमला ट्रैक पर रोमांचकारी टॉय ट्रेन का सफर, यात्रियों से गुलजार होने लगे स्टेशन, 78 ने की यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर टॉय ट्रेन चलाए जाने से कालका रेलवे स्टेशन फिर से सैलानियों से गुलजार होने लगा है। शुक्रवार को कालका-शिमला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के माध्यम से 78 यात्री शिमला पहुंचे। बता दें कि इससे पहले इसी रेल ट्रैक पर यह ट्रेन बिना यात्री बिना यात्री के कालका से शिमला तक का सफर तय किया था।
कालका रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले सैलानियों की संख्या में अब इजाफा होने लगा है। शुक्रवार को कालका रेलवे स्टेशन से करीब 75 यात्रियों ने शिमला के लिए बुकिंग करवाई हुई थी, जिसमें से 74 यात्री कालका से शिमला के लिए रवाना हुए। वहीं, चार लोगों को धर्मपुर से बैठना था। शुक्रवार को कुल 78 यात्रियों ने कालका-शिमला टॉय ट्रेन में सफर का आनंद लिया।
पहले दिन बिना यात्रियों के गई थी ट्रेन
कोरोना के चलते कालका-शिमला हैरिटेज रेलवे लाइन पर रेल सेवा बंद की हुई थी, जिसे त्योहारी सीजन को देखते हुए 21 अक्तूबर से बहाल कर दिया गया था। इस दौरान कालका से शिमला के लिए करीब सात माह बाद कालका-शिमला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन शिमला के लिए रवाना की गई थी।
लंबे अंतराल के बाद रेलवे प्रशासन को उम्मीद थी की उक्त ट्रेन का रिस्पांस अच्छा मिलेगा लेकिन पहले दिन शिमला के लिए रवाना की गई ट्रेन में सफर करने के लिए एक भी यात्री स्टेशन पर नहीं पहुंचा था। हालांकि बुकिंग तीन लोगों ने कराई थी। ऐसे में ट्रेन को बिना यात्रियों के ही रवाना कर दिया गया था। वहीं, यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के चलते रेलवे विभाग ने राहत की सांस ली है। बता दें कि इस ट्रैक पर ट्रेन बेहद खूबसूरत वादियों से गुजरती है। इसका हर एक नजारा दिल को छू लेने वाला होता है।
शुक्रवार को कालका -शिमला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में कुल 79 यात्रियों ने बुकिंग करवाई थी। इसमें से 78 यात्रियों ने कालका से शिमला तक टॉय ट्रेन के माध्यम से सफर किया। - गोकुल सिंह, स्टेशन अधीक्षक