{"_id":"5c61dbedbdec22271f34273f","slug":"71549917165-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की किल्लत से शहरवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की किल्लत से शहरवासी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की किल्लत से शहरवासी परेशान
सेक्टर-45 ए में तीन दिन से पानी गायब
सोमवार शाम तक वाटर सप्लाई विभाग को आई 708 शिकायतें
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्मार्ट सिटी तीन दिन से पानी की समस्या से जूझ रहा है। आलम यह है किसी के पास पीने का पानी नहीं तो किसी के पास घर के कामकाज के लिए पानी खत्म है। शिकायत करें तो किससे। लोगों का आरोप है कि वाटर सप्लाई विभाग से टैंकर के लिए सुबह शिकायत भेजी, लेकिन टैंकर आया ही नहीं। रविवार को अधिकारियों का कहना था कि सोमवार को वाटर सप्लाई सामान्य हो जाएगी, लेकिन सोमवार को भी लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा।
कजौली से 29 एमजीडी पानी लाने के लिए चल रहे काम के कारण शहर भर में पानी न आने से निवासी काफी परेशान हैं। रविवार को सेक्टर 45 के स्थानीय निवासियों द्वारा शिकायत करने पर वहां पानी का टैंकर तो भेज दिया गया, लेकिन सभी को उससे पानी भरने नहीं दिया गया। जिसने शिकायत की केवल उसी को पानी दिया गया। इससे लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली क्योंकि पानी की जरूरत तो सबको है।
बाक्स
अधिकतर शिकायतें सेक्टर 19, 30 और 20 से
ज्यादातर शिकायतें सेक्टर 19, 30 और 20 से आईं। इसके अलावा सेक्टर 25, 45, 46, 31 और 32 से भी शिकायतें लगातार आ रही हैं। शाम 7 बजे तक वाटर सप्लाई विभाग के पास लगभग 708 शिकायतें आईं, जिनमें से 455 को अटेंड कर लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर 15, 16, 17, 22, 23 और 24 में सेकेंड फ्लोर तक पानी आ रहा है।
विज्ञापन
कोट्स
रविवार को मेरे फोन करने पर टैंकर भेज दिया गया था उससे भी ज्यादा पानी नहीं भरने दिया गया। दो दिन से नहाए भी नहीं हैं। सुबह 9 बजे से फोन कर रहे हैं। बार-बार कहा जा रहा है कि टैंकर भेज रहे हैं। इंतजार करते-करते शाम हो गई है पर टैंकर नहीं आया।
हरबंस लाल गर्ग, सेक्टर निवासी
पानी की कमी से तीन दिन से परेशान हैं। चंडीगढ़ जैसे शहर में पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। पड़ोसियों से थोड़ा थोड़ा पानी मांगकर काम चला रहे हैं। रविवार को टैंकर आया उससे भी पानी नहीं दिया। बोले, जिसकी शिकायत थी उसी को पानी मिलेगा।
एके अग्रवाल, सेक्टर निवासी
काफी दिनों से पानी का प्रेशर कम हो रहा था, लेकिन तीन दिनों से तो पानी की एक बूंद तक नहीं आ रही है। ऐसे में खाना बनाना भी मुश्किल हो रहा है। शौचालयों में तो दूर, पीने तक के लिए पानी नहीं है। अब किसे अपनी समस्या बताएं।
नरेश देवी, सेक्टर निवासी
प्राइवेट टैंकर भी नहीं बुला सकते
तीन दिन से इतने परेशान हैं कि खाना बाहर से लाना पड़ रहा है। सोमवार सुबह से शाम तक फोन करते रहे। टैंकर भेजने के लिए हां ना में कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में हम प्राइवेट टैंकर भी नहीं बुला सकते।
नरेंद्र कुमार शर्मा, सेक्टर निवासी
.......................................................................
पूरा शहर पानी के लिए तरस रहा है। बच्चे बिना नहाए स्कूल जा रहे हैं। शौचालयों में पानी नहीं है। मेयर और बीजेपी पार्षद हाथ पर हाथ रख कर बैठे हैं। बिना पानी का इंतजाम किए, बिना नोटिस दिए नगर निगम कैसे शहर का पानी बंद कर सकता है। ऐसे में शहर को स्मार्ट सिटी घोषित करना जुमलेबाजी है। इतिहास गवाह है कि जब भी नगर निगम बीजेपी के हाथ आया है, शहर को बदहाली की डगर पर ले गए हैं।
देविंद्र सिंह बबला, पार्षद चंडीगढ़ नगर निगम
........................................................................
अधिकारी का कोट
455 शिकायतें अटेंड कर चुके हैं। जहां से भी शिकायत आ रही है वहीं पर टैंकर भेज रहे हैं। जहां ज्यादा समस्या है वहां पर 85 टैंकर पानी के भेज दिए गए हैं। कई जगह पर सप्लाई शुरू कर दी गई है।
विनोद कुमार, जेई, वाटर सप्लाई विभाग