{"_id":"5c50ba55bdec22738a473f7d","slug":"71548794453-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हा टैक्स खत्म अब लगेगा प्रापर्टी और हाउस टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हा टैक्स खत्म अब लगेगा प्रापर्टी और हाउस टैक्स
विज्ञापन
चूल्हा नहीं अब हाउस और प्रापर्टी टैक्स देना होगा
नगर निगम में शामिल 13 गांवों के लोगों पर नया बोझ, सदन की बैठक में आ रहा एजेंडा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम में शामिल 12 ग्राम पंचायतों के 13 गांवों को अब हाउस और प्रापर्टी टैक्स देना होगा। इससे पहले प्रति घर सात रुपये चूल्हा टैक्स देना पड़ता था, जिसे खत्म कर दिया गया है। इसके बाद अब नया बोझ डाल दिया गया है। इन 13 गांवों के करीब दो हजार लोगों पर चूल्हा टैक्स लगाया जा रहा था। लाल डोरा से बाहर बने मकानों पर चूल्हा टैक्स नहीं लागू था। अब यह सब खत्म हो जाएगा।
इस संदर्भ में बुधवार को होने जा रही नगर निगम सदन की बैठक में प्रस्ताव लाया जा रहा है। अब इन गांवों में कामर्शियल प्रापर्टी के साथ-साथ दुकानों पर प्रापर्टी भी टैक्स लगाया जाएगा।
नगर निगम में शामिल गांव
दड़वा, बहलाना, रायपुरखुर्द, रायपुर कलां, किशनगढ़, खुड्डा अलीशेर, खुड्डा लाहौरा, खुड्डा जस्सू, सारंगपुर, धनास, मौली और कैंबवाला को शामिल किया गया है। बता दें कि जब तक गांव प्रशासन के अंदर थे तो इन पर हाउस या प्रापर्टी टैक्स नहीं लगता था।
विज्ञापन
हाउस टैक्स बढ़ेगा
सदन की बैठक में हाउस टैक्स बढ़ाने का एजेंडा भी लाया जा रहा है। यदि मंजूरी मिली तो 10 प्रतिशत हाउस टैक्स बढ़कर आएगा। यह बोझ 40 हजार से अधिक शहरवासियों पर पड़ेगा। अभी 56 गज से अधिक के मकान पर हाउस टैक्स लगाया जा रहा है। नगर निगम ने इस संबंध में सर्वे पूरा कर लिया है। इन्हें एक अप्रैल 2019 से टैक्स जमा कराना होगा। नगर निगम उन लोगों को प्रापर्टी टैक्स में 10 प्रतिशत की छूट भी देता है, जो दो महीने के भीतर सेल्फ असेस्मेंट स्कीम के तहत राशि जमा करा देते हैं।
कार बाजार की साइट बनेगी टूरिस्ट बस पार्किंग
हल्लोमाजरा में कार बाजार की साइट पर अब बसें खड़ी होंगी। बुधवार को सदन की बैठक में यह प्रस्ताव लाया जा रहा है। कार बाजार अब टूरिस्ट बस पार्किंग बनेगा। नगर निगम इसकी बोली कराएगा। इसके लिए हर महीने पार्किंग ठेकेदार से दो लाख रुपये लेने का प्रावधान बनाया गया है। इस प्रस्ताव के अनुसार चार घंटे तक की पार्किंग फीस 50 रुपये और 24 घंटे तक बस पार्किंग में खड़ी रही तो एक सौ रुपये चार्ज किया जाएगा। वहीं, एक सप्ताह के लिए पांच सौ रुपये चार्ज होगा।
मोबाइल टावर की पॉलिसी
नगर निगम सदन की बैठक में मोबाइल टावर की पॉलिसी पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा यूनिपोल लगाने के साथ-साथ कम्युनिटी सेंटर बनाने का भी प्रस्ताव आ रहा है। कचरा सेग्रिगेशन के लिए गाड़ियां खरीदने का भी प्रस्ताव आ रहा है। 13 नए शामिल गांवों से भी नगर निगम कचरा उठाएगा। 22 गांवों में कचरा उठाने के लिए 44 गाड़ियां लगाई जाएंगी।