{"_id":"5c4238cebdec221a37667bdc","slug":"71547843790-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचबी में लोगों ने चेक कराये कागजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचबी में लोगों ने चेक कराये कागजात
विज्ञापन
सीएचबी में 600 लोगों ने चेक कराए दस्तावेज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने पुनर्वास योजना के तहत मलोया में फ्लैट्स की अलॉटमेंट करने के संबंध में बोर्ड परिसर में कैंप लगाया है। कैंप में बोर्ड ने करीब 1500 लोगों को बुलाया है। शुक्रवार को यहां 320 लाभार्थियों ने अपने दस्तावेज चेक कराए। तीन दिन में यहां करीब 600 लोग दस्तावेज चेक करा चुके हैं। बोर्ड ने इन सभी लोगों को औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए ताकि इन्हें फ्लैट्स की अलॉटमेंट की जा सके।
दरअसल सीएचबी मलोया में बने फ्लैट्स का अलॉटमेंट जल्द करने वाला है। इसको लेकर प्रक्रिया जारी है। करीब 5000 फ्लैट्स का आवंटन करना है। सीएचबी के अधिकारी ने बताया कि कैंप में वोटर कोर्ड, आधार कार्ड और बायोमेट्रिक आदि चेक किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये कैंप अगले कुछ दिन तक जारी रहेगा तांकि सभी लाभार्थी यहां औपचारिकताएं पूरी कर सकें।