फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बादल छाए रहे, बिना बरसे ही निकल गए

बादल छाए रहे, बिना बरसे ही निकल गए

Mon, 07 Jan 2019 01:46 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
बादल छाए रहे, बिना बरसे ही निकल गए
बादल छाए पर बिना बरसे निकल गए
विज्ञापन

सिटी में दिन का तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ
10 जनवरी को फिर से एक्टिव हो रहा है वेस्टर्न डिस्टरबेंस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। हालांकि रात के तापमान में बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। शनिवार रात का तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी रिकार्ड की गई। हालांकि शाम के वक्त बादल साफ हो गए। पूर्वानुमान के बारे में बताया गया है कि अगले दो दिन तक हल्के बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को बादल पूरी तरह से छंट जाएंगे। साथ ही यह भी बताया गया है कि दस जनवरी के आसपास फिर से बादल छा सकते हैं। जम्मू कश्मीर के पास वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इससे बारिश के दोबारा से चांस बन रहे हैं। अगले दो दिन सुबह और शाम के वक्त कोहरा छा सकता है। हरियाणा-पंजाब के कई इलाकों में बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। कुछ जगहों पर अच्छी खासी धुंध पड़ सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि चंडीगढ़ के इलाकों में बारिश होगी, लेकिन बादल छाए और बिना बरसे ही निकल गए। 10 जनवरी के आसपास एक्टिव हो रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बारिश से फिर उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed