फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नगर निगम खरीदेगा 100 गाड़ी

नगर निगम खरीदेगा 100 गाड़ी

Tue, 01 Jan 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 01 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम खरीदेगा 100 गाड़ी
नगर निगम में शामिल नए गांव का कूड़ा खुद ही उठाएगा निगम
विज्ञापन

नगर निगम खरीदेगा 100 ट्रक, सात करोड़ रुपये से भी अधिक आएगी लागत
मनीमाजरा इलाके के अलावा 13 नए गांव से निगम उठाएगा कचरा
नीरज कुमार
चंडीगढ़। नगर निगम शहर से कूड़ा उठाने के लिए एक सौ गाड़ियां खरीदने जा रहा है। इसके लिए टेंडर कॉल किया है। आठ सौ प्रति परिवार के हिसाब से एक गाड़ी खरीदने का प्रस्ताव है। फिलहाल एक सौ टिवन विन हूपर वाहन खरीदे जाएंगे। डोर टु डोर गारबेज कलेक्टर सोसाइटी के लोग जहां से कूड़ा एकत्र नहीं करते हैं उन्हीं जगहों से नगर निगम कूड़ा एकत्र करेगा।
जानकारी के अनुसार मनीमाजरा इलाके के अलावा नगर निगम में शामिल 12 ग्राम पंचायतों के 13 गांव में स्थित घरों से कूड़ा एकत्र करने की तैयारी है। मार्च से काम शुरू हो जाएगा। गाड़ी आने पर नगर निगम घरों से डायरेक्ट कूड़ा एकत्र करने का काम शुरू करेगा। घरों से कूड़ा लेकर ट्रांसफर स्टेशन तक आएगा। वहां से लिफ्ट करके डिस्पोजल स्थल पर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


मोटिवेटर बताएंगे कैसे रखें गाड़ी में कूड़ा
नगर निगम इस वर्ष नई पहल करने की तैयारी में है। गाड़ी खरीदे जाने के बाद सोर्स स्थल (घर से) गीला, सूखा और रसायनिक या खतरनाक कचरा लिया जाएगा। घरों के पास जब नगर निगम की गाड़ी कूड़ा उठाने के लिए पहुुंचेगी तो गाड़ी के साथ मोटिवेटर भी साथ होंगे। यदि आप गीला, सूखा कचरा ठीक से लेकर नहीं आएंगे तो आपको समझाया जाएगा। गाड़ी में डालने के लिए आपको बताया जाएगा कि आप अपना कचरा किस प्रकार गाड़ी में डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है गीला और सूखा कचरा
सुखा कचरा : इसमें प्लास्टिक, कागज, धातु, रबर या थार्मोकोल, पुराने पोछे, डस्टर, प्रसाधन, मिट्टी के बर्तन, लकड़ी का बुरादा, बाल, नारियल के खोल।
गीला कचरा : सब्जी, फल के छिलके, पका भोजन, जूठन, अंडे के छिलके, चिकन-मछली की हड्डियां, सड़े फल, सब्जियां, टी बैग, कॉफी के चूरे, पत्ते के प्लेट (पत्तल)।

खतरनाक या रासायनिक कचरा : सिरिंज, ब्लेड, टूटा हुआ कांच, मलबा, पेंट, प्लास्टिक और बैटरी।

कोट
नगर निगम गांव से कूड़ा उठाने की तैयारी कर रहा है। एक सौ वाहन खरीदे जाएंगे। इसके लिए टेंडर निकाल दिया है। मार्च से काम शुरू हो जाएगा। इससे शहर को स्वच्छ रखने में काफी मदद मिलेगी।
- संजय झा, आईएएस, स्पेशल कमिश्नर नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed