फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कोहरे में इस तरह करें सेफ ड्राइविंग

कोहरे में इस तरह करें सेफ ड्राइविंग

Sun, 30 Dec 2018 01:33 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
कोहरे में इस तरह करें सेफ ड्राइविंग
कोहरे में इस तरह करें सेफ ड्राइविंग
विज्ञापन


चंडीगढ़। सर्दियों में कोहरा आम बात है और इसकी वजह से कई परिवार उजड़ जाते हैं। कोहरे में विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने के कारण वाहनों की टक्कर होने से सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। लेकिन कुछ टिप्स अपनाकर कोहरे में सेफ ड्राइविंग की जा सकती है।

धीरे चलाएं गाड़ी
सर्दियों में कोहरे की वजह से सड़कें भी अक्सर गीली रहती हैं। विजिबिलिटी कम होने की वजह से रास्ता ठीक से नजर नहीं आता है। ऐसे में स्पीड तेज रखने से गाड़ी की स्लिप कर सकती है। सड़कों के गड्ढे दिखाई न देने के कारण दुर्घटना भी हो सकती है।
विज्ञापन


गाड़ी को हाई बीम में न रखें
कोहरे में गाड़ी को हाई बीम में भूलकर भी न रखें, क्योंकि इससे कोहरे में रोशनी फैल जाती है और सामने कुछ भी नजर नहीं आता। सुरक्षित ड्राइविंग के लिए हेडलाइट को लो बीम पर रखें। ऐसा करने से आप धीरे-धीरे से आराम से निकाल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर गाड़ी न रोकें
अगर कोहरा है तो सड़क पर गाड़ी भूल से भी न रोकें। ऐसा करने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अगर किसी वजह से रोकना भी पड़े तो सड़क से बाहर एकदम किनारे जाकर रोकें। कार रोकने के बाद पार्किंग और हजार्ड लाइट का प्रयोग करें।

अपने ट्रैक को करें फॉलो
घने कोहरे में ड्राइव करते वक्त गाड़ी को हमेशा बाईं तरफ रखें और अपनी लाइन में चलें। इससे आपके पीछे चलने वाली गाड़ियों को भी आसानी रहेगी।

फॉग लाइट से मिलेगी मदद
सर्दियां आने से पहले अपनी गाड़ी की फॉग लाइट चेक करा लें। सर्दियों में फॉग लाइट ऑन करके गाड़ी चलाने से दुर्घटना होने की आशंका कम होती है। कभी भी हेडलाइट को बंद करके सिर्फ फॉग लाइट न जलाएं, दूर से आने वाले व्यक्ति फॉग लाइट नहीं देख पाते, बल्कि हेडलाइट देखकर आपकी गाड़ी को समझ पाते हैं।


पीली लाइट को करें फॉलो
सेफ ड्राइविंग के लिए सड़कों पर पीली लाइट लगाई जाती है। कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त अगर आप इन लाइट्स को फॉलो करेंगे तो दुर्घटना नहीं होगी।

हजार्ड लाइट ऑन कर न चलाएं वाहन
हजार्ड लाइट (दोनों इंडीकेटर ऑन) का इस्तेमाल करते हुए ड्राइविंग न करें, इस वजह से पीछे वाले वाहन को आपकी सही स्थिति का पता नहीं चल पाएगा और लेन बदलने या मुड़ने के दौरान हादसे होने का अंदेशा हो सकता है। इस का इस्तेमाल तभी करें जब आपकी कार रुकी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed