फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   71 thousand children will be given polio supplements

71 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी

Thu, 07 Jan 2021 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
71 thousand children will be given polio supplements
पंचकूला। जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 17 से 19 जनवरी तक 71 हजार 483 से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने लघु सचिवालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में पोलियो उन्मूलन की दवा पिलाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के 42,665 और शहरी क्षेत्र के 28,828 बच्चे शामिल किए गए हैं। इनके लिए 339 ग्रामीण क्षेत्र, 169 शहरी क्षेत्र में पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा 24-24 ट्रांजिट और मोबाइल टीमें भी बनाई गई हैं, जो विशेषकर ईंट, भट्ठों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, औद्योगिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले मजदूरों के बच्चों को पिलाने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 1564 कर्मचारियों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए तैनात किया गया है। 67 सुपरवाइजर निगरानी के लिए नियुक्त किये हैं, जिसमें 47 ग्रामीण और 20 शहरी क्षे़त्रों में तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस नेशनल पल्स पोलियो अभियान के तहत पहले दिन बूथों और दूसरे-तीसरे दिन घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में एसडीएम रिचा राठी, नगराधीश सिमरनजीत कौर, सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मीनू शासन, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह, जिला राजस्व अधिकारी नरेश जोवल, एसीपी नुपूर बिश्नोई, सचिव रेडक्रास सविता अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरू वशिष्ठ सहित संबधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed