{"_id":"60fc7bda8ebc3e584b26e34f","slug":"71-people-donated-blood-in-mansa-devi-godham-all-india-agrawal-conference-and-panchkula-goshala-trust-organized-camp-on-guru-purnima-pkl-office-news-pkl4212317155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनसा देवी गोधाम में 71 लोगों ने किया रक्तदान, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं पंचकूला गोशाला ट्रस्ट ने गुरु पूर्णिमा पर आयोजित किया शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनसा देवी गोधाम में 71 लोगों ने किया रक्तदान, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं पंचकूला गोशाला ट्रस्ट ने गुरु पूर्णिमा पर आयोजित किया शिविर
विज्ञापन
पंचकूला। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं पंचकूला गोशाला ट्रस्ट की तरफ से गुरु पूर्णिमा पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। माता मनसा देवी गोधाम पंचकूला में आयोजित शिविर में 71 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का उद्घाटन गोशाला ट्रस्ट के महासचिव डॉ. नरेश मित्तल और उपप्रधान भूपिंद्र गोयल ने किया। शिविर में पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट की ब्लड बैंक टीम ने रक्त एकत्रित किया। सामाजिक कार्यकर्ता जसवीर सिंह गोयत ने अपने साथियों के साथ बढ़ चढ़कर रक्तदान करवाया। गोयत ने कहा कि आज के समय में रक्त की बहुत जरूरत है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लें।
अपने एक संदेश में मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि आजकल सभी अस्पतालों में कोरोना महामारी और गर्मी की वजह से रक्त की बहुत कमी है। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। इस मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंचकूला के प्रधान विजय अग्रवाल और महासचिव प्रवीण गोयल, नीतिन अग्रवाल, अरुण सिंघल, जयराजा गर्ग, जसवीर सिंह गोयत, सोनू हरियोली, जितेंद्र संधू, अंकुश निषाद, अमित कुमार, अशोक कुमार, गौरव मलिक, गौरव बागड़ी, नीरज कुमार, गरजा सिंह, कृष्ण गोयल, शिव चंद्र बिल्ला, नीरज, संजू भी उपस्थित रहे।
कारगिल विजय दिवस पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला द्वारा महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, भंडारा कांप्लेक्स पटियाला वाला मंदिर मनसा देवी द्वारा 27 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 4 बजे नगर निगम कार्यालय सेक्टर 14 पंचकूला में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर में पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट की ब्लड बैंक टीम रक्त एकत्रित करेगी।