फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   700 saplings planted in bus stand and new workshop

बस स्टैंड और नई वर्कशॉप में लगाए 700 पौधे

Sun, 24 Jul 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
700 saplings planted in bus stand and new workshop
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज के पंचकूला डिपो की नई वर्कशॉप और बस स्टैंड परिसर में कर्मचारियों ने पौधरोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कर्मचारियों ने 700 पौधे लगाए। नई वर्कशॉप और बस स्टैंड परिसर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीएम रविंदर पाठक ने की है।
विज्ञापन

पंचकूला डिपो के सुपरिंटेंडेंट रत्तन सिंह जांगड़ा ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले ही रोडवेज की नई वर्कशॉप बनकर तैयार हुई है। अब तक इस परिसर में एक भी पौधा नहीं लगा हुआ था। इसलिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर पौधरोपण करने का फैसला लिया। इसके तहत बस स्टैंड और नई वर्कशॉप परिसर में 700 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

जांगड़ा ने बताया कि पौधे लगाने के साथ-साथ कर्मचारियों ने इनकी देखभाल करने की भी शपथ ली। इस मौके पर वर्कशॉप मैनेजर महेश शर्मा, अशोक अली, आरएसओ दर्शना देवी, डीआई रविंदर और स्टाफ के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed