पंजाब में कोरोना से 69 की मौत, हरियाणा में सर्वाधिक 22 लोगों ने और गंवाई जान
पंजाब में कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी है। शनिवार को 69 लोगों की मौत हो गई। छह नए ऐसे मामले आए हैं, जिनको ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। आठ की हालत गंभीर होने पर उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। राज्य में अब तक 1808 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 1168106 संदिग्ध मामले आ चुके हैं। जिनमें 61527 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, इनमें 43849 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 15870 इसमें सक्रिय मामले राज्य में हैं।
शनिवार को 1515 नए मामले प्रकाश में आए हैं, जिनमें लुधियाना में 208, जालंधर 254, पटियाला 138, अमृतसर में 132, एसएएस नगर 146, संगरूर 15, बठिंडा में 100, गुरदासपुर में 113, फिरोजपुर में 4, मोगा में 4, होशियारपुर में 105, पठानकोट में 33, बरनाला में 16, फतेहगढ़ साहिब में 14, कपूरथला में 41, फरीदकोट में 38, तरनतारन में 31, रोपड़ में 15, फाजिल्का में 27, एसबीएस नगर 5, श्रीमुक्तसर साहिब में 27 और मानसा 49 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
कोरोना: एक दिन में 2289 नए केस, 22 मौत
हरियाणा में कोरोना खतरनाक बन रहा है। पहली बार प्रदेश में चौबीस घंटों में नए मरीजों की संख्या दो हजार से पार हुई और मरने वालों का आंकड़ा बीस पार हुआ। 2289 नए कोरोना केस सामने आए। तो वहीं 22 मरीजों को संक्रमण ने काल का ग्रास बना लिया। पंचकूला में तीन, गुरुग्राम, अंबाला, करनाल, हिसार, यमुनानगर में दो-दो, रोहतक, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद व कैथल में एक-एक मरीज की जान इस महामारी की वजह से गई।
प्रदेश में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 74272 हो गई है। जिनमें से 58580 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। उधर, संक्रमण की दर और बढ़कर 5.89 प्रतिशत हो गई है। जबकि रिकवरी रेट घटकर 78.87 प्रतिशत पहुंच गया है। बढ़ती महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने 97793 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। 6623 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
241 मरीजों की हालत नाजुक हैं। जिन्हें वेंटिलेटर व ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। फरीदाबाद में 284, गुरुग्राम में 265, सोनीपत में 125, रेवाड़ी में 43, अंबाला में 160, रोहतक में 132, पानीपत में 226, करनाल में 238, हिसार में 112, पलवल में 21, पंचकूला में 142, महेंद्रगढ़ में 59, झज्जर में 35, भिवानी में 42, कुरुक्षेत्र में 100, नूंह में 14, सिरसा में 49, यमुनानगर में 73, फतेहाबाद में 59, कैथल में 68, जींद में 42 नए मरीज सामने आए हैं।
अब तक फरीदाबाद में 13622, गुरुग्राम में 13029, सोनीपत में 4970, रेवाड़ी में 3888, अंबाला में 4395, रोहतक में 3332, पानीपत में 4430, करनाल में 3713, हिसार में 2814, पलवल में 1616, पंचकूला में 2941, महेंद्रगढ़ में 2029, झज्जर में 1409, भिवानी में 1623, कुरुक्षेत्र में 2224, नूहं में 819, सिरसा में 1712, यमुनानगर में 2064, फतेहाबाद में 1123, कैथल में 1380, जींद में 823 व चरखी दादरी में 316 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
ठीक होने वालों में मरीजों में फरीदाबाद में 12412, गुरूग्राम में 11373, सोनीपत में 4101, रेवाड़ी में 3305, अंबाला में 3652, रोहतक में 2638, पानीपत में 3097, करनाल में 2269, हिसार में 2025, पलवल में 1476, पंचकूला में 1742, महेंद्रगढ़ में 1570, झज्जर में 1142, भिवानी में 1279, कुरुक्षेत्र में 1274, नूंह में 692, सिरसा में 1140, यमुनानगर में 1290, फतेहाबाद में 677, कैथल में 820, जींद में 371 व चरखी दादरी में 235 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।