फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   68 people found corona infected in Panchkula

पंचकूला में 68 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 11 Aug 2020 12:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
68 people found corona infected in Panchkula
पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए नमूनों में सोमवार को 68 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें पंचकूला के 62 और ढकौली, जीरकपुर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़ और बलटाना से एक-एक मामले पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि अब तक विभाग द्वारा 23195 लोगों के नमूने लिए गए हैं। 419 के नमूनों के परिणाम आने हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 1171 नमूने पॉजिटिव आए हैं। इनमें 1001 पंचकूला और 170 बाहर के जिलों और राज्यों के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 590 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। 408 एक्टिव मामले हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि एमडीसी सेक्टर-5, धर्मपुर और सेक्टर-25 से तीनों जगहों से तीन पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसी प्रकार पिंजौर, सेक्टर-27, कालका व सेक्टर-21 सेक्टर-15 और 20 में चार-चार पॉजिटिव केस आए हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर-9 में 12 और सेक्टर -10 में 10 मामले पॉजिटिव केस मिले हैं। इसी प्रकार एमडीसी सेक्टर- 6, आशियाना सेक्टर -20, सेक्टर- 18, सेक्टर- 14, बलौटी, सेक्टर-12, सेक्टर-1, सेक्टर-2, नटवाल, मौली, हंगौली, चिकन में एक-एक मामला पॉजिटिव मिला है। पंचकूला सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने लोगों से अपील की है कि जो लोग बाहर से आएं वह अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं। वह स्पेशल फ्लू वार्ड में आकर अपनी जांच करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed