फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   650 police officers and employees did yoga

Panchkula News: 650 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारी ने किया योग

Sat, 07 Jun 2025 01:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
650 police officers and employees did yoga
पंचकूला सेक्टर 25 पुलिस लाइन में लगभग 600 पुलिस कर्मचारियों और अ​धिकारियों ने योग किया। इसमें ड
पंचकूला पुलिस लाइन में योग दिवस 2025 की तैयारियों के तहत योग सत्र का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों के तहत शुक्रवार को सुबह 6 बजे से सात बजे तक पंचकूला पुलिस लाइन में आयुष विभाग, हरियाणा की ओर से विशेष योग सत्र लगाया गया। कार्यक्रम में पंचकूला पुलिस के करीब 650 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। योग सत्र का उद्देश्य पुलिस बल के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना, तनाव प्रबंधन में मदद देना और पुलिसकर्मियों को योग के नियमित अभ्यास के प्रति प्रेरित करना था। योग सत्र में उपस्थित प्रमुख अतिथियों में डीसीपी सृष्टि गुप्ता, डीसीपी (क्राइम एंड ट्रैफिक) अमित दहिया, एसीपी सुरेंद्र डूडी, सहायक जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अमित आर्य और प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक रितु मित्तल शामिल रहे। योग सत्र की शुरुआत ध्यान और प्रार्थना से हुई, जिसके बाद योग प्रशिक्षक रितु मित्तल ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास करवाया। प्रशिक्षक ने प्रत्येक योग क्रिया के लाभों को विस्तार से समझाया और नियमित योग अभ्यास के महत्त्व पर प्रकाश डाला।

योग सत्र के साथ-साथ पंचकूला पुलिस लाइंस में पौधारोपण अभियान भी संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और पुलिस परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाना था। अभियान में डीसीपी सृष्टि गुप्ता, डीसीपी अमित दहिया, और एसीपी सुरेंद्र डूडी ने व्यक्तिगत रूप से भाग लेते हुए पौधरोपण किया। उनके साथ आयुष विभाग के अधिकारी, पंचकूला पुलिस के अन्य अधिकारी और सैकड़ों पुलिसकर्मी भी इस अभियान में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed