{"_id":"643d98d46e2adce0fb000ff4","slug":"65-percent-work-of-new-bridge-over-ghaggar-completed-will-be-completed-by-september-30-pkl-office-news-c-16-1-117197-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घग्गर पर नए पुल का 65 फीसदी काम हुआ, 30 सितंबर तक होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घग्गर पर नए पुल का 65 फीसदी काम हुआ, 30 सितंबर तक होगा पूरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर के सेक्टर- 24/26 के राउंड अबाउट से सेक्टर- 20/21 की विभाजित सड़क तक घग्गर नदी पर बनने वाले 50 करोड़ के पुल का निर्माण 65 फीसदी हो चुका है। उम्मीद है कि 30 सितंबर तक पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। हालांकि जमीन समय पर नहीं मिलने के कारण काम पूरा होने में निर्धारित से ढाई साल का समय ज्यादा लग रहा है। पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हजारों वाहन चालकों को हर रोज फायदा पहुंचेगा।
घग्गर नदी पर सेक्टर- 24/26 के राउंड अबाउट से सेक्टर- 20/21 तक पुल बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई थी। पुल की लंबाई 360 मीटर होगी और चौड़ाई 16 मीटर रहेगी। इसमें से एक मीटर जगह पैदल और साइकिल पर चलने वालों के लिए रखी गई है। बाइक और गाड़ियों के लिए पुल पर 15 मीटर जगह रहेगी। पुल बनने के बाद दिल्ली से शिमला की ओर जाने वाले वाहन चालकों को जीरकपुर नहीं जाना पड़ेगा। वहां जाम में भी वाहन चालक नहीं फंसेंगे। वहीं दूसरी ओर वाहनों का दबाव कम होने के कारण जीरकपुर में लगने वाले जाम से भी लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सकेगी।
सफर छोटा होने से समय बचेगा
घग्गर नदी पर पुल का निर्माण होने के बार लोगों को 4 से 7 किलोमीटर का सफर कम तय करना होगा। सेक्टर-24 से सेक्टर-28 और सेक्टर 20 के बीच की दूरी मात्र एक किलोमीटर से भी कम है, लेकिन रास्ते में घग्गर नदी पर पुल न होने के चलते सेक्टर-3/21 के पुल से गुजरना पड़ता है। ऐसे में सेक्टर-24 से सेक्टर 28 के निवासियों को चार से सात किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, लेकिन जैसे ही सेक्टर-24/26 के राउंड अबाउट से सेक्टर-20/21 की विभाजित सड़क तक घग्गर नदी पर एक और पुल का निर्माण हो जाएगा तो यह दूरी मात्र एक से तीन किलोमीटर रह जाएगी।
विज्ञापन
मोहाली एयरपोर्ट और पीआर-7 से कनेक्ट होगा नया पुल
यह पुल पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ को कनेक्ट करने वाली रिंग रोड पीआर-7 का ही हिस्सा है। पुल बनने के बाद घग्गर पार रहने वाले के हजारों लोगों को जीरकपुर, राजपुरा, पटियाला, मोहाली एयरपोर्ट पहुंचने में बहुत आसानी होगी। वहीं पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे से भी पीआर-7 की कनेक्टिविटी हो जाएगी। हिमाचल और यूपी से आने वाले वाहन चालकों को भी काफी सुविधा होगी।
पुल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। 50 करोड़ रुपये से बनने वाले इस पुल का 65 फीसदी काम पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि 30 सितंबर तक पुल बनकर तैयार हो जाएगा। पुल बनने के बाद हर रोज हजारों लोगों को इससे फायदा मिलेगा। - एनके पायल, एक्सईएन, एचएसवीपी