फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सीबीएसई परिणाम : पंचकूला रीजन में चंडीगढ़ सबसे पीछे

सीबीएसई परिणाम : पंचकूला रीजन में चंडीगढ़ सबसे पीछे

Sat, 04 May 2019 01:59 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई परिणाम : पंचकूला रीजन में चंडीगढ़ सबसे पीछे
चंडीगढ़। सीबीएसई बारहवीं के परीक्षा परिणाम में चंडीगढ़ सबसे पीछे रहा है। पंचकूला रीजन में चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर के स्कूल आते हैं। इस बार चंडीगढ़ का ओवरऑल परिणाम 84.81 फीसदी रहा, जो पूरे रीजन में सबसे निचले स्तर पर रहा। रीजन में पहले स्थान पर जम्मू-कश्मीर रहा, जिसका ओवरऑल परिणाम 95.16 फीसदी रहा। दूसरे स्थान पर हिमाचल (89.75), तीसरे स्थान पर हरियाणा (88.38), चौथे स्थान पर पंजाब (86.26), पांचवें स्थान पर ट्राइसिटी रहा। इस बार ट्राइसिटी के स्कूलों का भी एक संयुक्त परिणाम घोषित किया गया, जो 85.28 फीसदी रहा। आखिरी पायदान पर चंडीगढ़ (84.81) रहा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ भले ही पंचकूला रीजन में सबसे पीछे रहा हो, लेकिन पिछली बार के मुकाबले इस बार सुधार देखने को मिला है। पिछली बार चंडीगढ़ का ओवरऑल परिणाम 79.35 फीसदी था, जबकि इस बार करीब साढ़े पांच फीसदी बढ़त के साथ 84.81 फीसदी दर्ज किया गया। इस बढ़त के पीछे चंडीगढ़ के शिक्षा अधिकारियों और टीचरों का योगदान रहा है। पिछली बार रिजल्ट खराब होने के बाद शिक्षा अधिकारियों ने टीचरों की जवाबदेही तय कर दी। निगरानी बढ़ा दी गई। सख्त हिदायत दी गई कि रिजल्ट खराब होने पर कार्रवाई भी हो सकती है। टीचरों ने भी छात्रों के साथ मेहनत की और रिजल्ट में बढ़ोतरी दर्ज की।
विज्ञापन


लड़कियां फिर आगे रहीं
चंडीगढ़ के स्कूलों में लड़कियों ने एक बार फिर से बाजी मारी है। लड़कियों का परिणाम 88.68 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 81.67 फीसदी दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में कुल 11099 लड़कों ने परीक्षा दी, इनमें से 9064 पास हुए। 9031 लड़कियों ने परीक्षा दी, इनमें से 8009 पास हुईं। केंद्रीय विद्यालय के परिणाम में लड़कों का परिणाम सौ फीसदी रहा है, जबकि लड़कियों का परिणाम 99.63 रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
इस बार का परिणाम छात्रों, टीचर और प्रिंसिपल की मेहनत का नतीजा रहा है। आगे भी इसी तरह के प्रयास जारी रहेंगे।
- बीएल शर्मा, शिक्षा सचिव, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed