{"_id":"5c744f46bdec22737d20dada","slug":"61551126342-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने किरण पर दागे सवाल, जवाब आप की पूर्व प्रत्याशी गुल पनाग ने दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने किरण पर दागे सवाल, जवाब आप की पूर्व प्रत्याशी गुल पनाग ने दिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(केजरीवाल, किरण खेर और गुल पनाग की फोटो लगा सकते हैं)
केजरीवाल ने खेर पर दागे सवाल.. आप की पूर्व प्रत्याशी गुल पनाग ने दिए जवाब
सबहेड
ट्वीट कर कहा- किरण कर्तव्यनिष्ठ सांसद, केजरीवाल को नसीहत- किसी को बदनाम करना अच्छी बात नहीं
गुल पनाग के ट्वीट के बाद सांसद भी उतरीं मैदान में.. कहा, जो खुद संसद नहीं आते, वो दूसरों को कैसे देख सकते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को चंडीगढ़ में आयोजित रैली में सांसद किरण खेर की शहर और संसद भवन में उनकी मौजूदगी पर सवाल खड़े किए थे। आरोप लगाया था कि सांसद बनने के बाद भी किरण खेर मुंबई में रहती हैं और शहर में नहीं दिखतीं। संसद में भी उनकी मौजूदगी काफी कम है। सांसद बनकर उन्हें एक इज्जत कमानी थी, जो चंडीगढ़ के दम पर उन्हें मिल चुकी है। वह एक अभिनेत्री हैं और उन्हें सिर्फ फिल्में करनी हैं। फिल्म से पैसा कमाना है। चंडीगढ़ के लोगों के साथ धोखा हुआ है। केजरीवाल के इन आरोपों के बाद माना जा रहा था कि सांसद किरण खेर की तरफ से इसका जवाब दिया जाएगा, लेकिन उससे पहले ही पिछले लोकसभा चुनाव में किरण खेर के खिलाफ आम आदमी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ चुकीं अभिनेत्री गुल पनाग ने केजरीवाल को जवाब दे डाला।
गुल पनाग ने सोमवार को शाम करीब चार बजे किरण खेर के समर्थन में एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘जी हां, किरण एक अभिनेत्री हैं, लेकिन वह एक कर्तव्यनिष्ठ सांसद भी हैं। संसद में उनकी उपस्थिति 75 फीसदी से अधिक है। वह अपना अधिकतर वक्त चंडीगढ़ में ही बिताती हैं। फिल्म उद्योग सहित कई प्रोफेशन से अच्छे सांसद आए हैं।’ इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने दूसरा ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘अपने प्रोफेशन के लिए किसी को बदनाम करना अच्छा आचरण नहीं होता। व्यक्तिगत हमले की बजाय वास्तविक मुद्दों पर बहस की जरूरत है। चुनावों में इससे ऊपर उठने की जरूरत है।’ करीब एक घंटे बाद गुल पनाग के ट्वीट को री-ट्वीट कर किरण खेर ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा कि गुल, पांच साल पहले हमने पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा था। उस प्रतिद्वंद्वी की ओर से ऐसी टिप्पणी सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। इस ट्वीट के बाद उन्होंने कई सारे ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने पांच साल में किए गए अपने कार्यों के बारे में बताकर केजरीवाल को जवाब दिया।
उन्होंने सबसे पहले संसद में अपनी उपस्थिति के बारे में जानकारी दी। किरण खेर ने अपने ट्वीट में लिखा कि संसद में मेरी उपस्थिति 85 प्रतिशत रही है। क्या बात है, मेरी उपस्थिति भगवंत मान से चेक कराई, जिनकी उपस्थिति खुद संसद में 56 प्रतिशत रही है, जो राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। जिसकी उपस्थिति इतनी कम हो, जो मुश्किल से संसद भवन में आता हो, वो कैसे किसी को देख सकता है। बता दें कि केजरीवाल ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि भगवंत ने उन्हें बताया है कि संसद में भी किरण खेर नहीं आती हैं।
विज्ञापन
खेर ने गिनवाई पांच साल की उपलब्धियां
उसके बाद किरण खेर ने अपनी कई उपलब्धियां गिनवाईं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक करिअर की बजाय उन्होंने चंडीगढ़ वासियों को पहली प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में पहली बार इंडस्ट्रियल पॉलिसी बनाई गई, हाउसिंग बोर्ड में नीड बेस्ड चेंज, ट्रिब्यूनल फ्लाईओवर की मंजूरी, मनीमाजरा में अंडर ब्रिज, सरकारी नौकरी में आवेदन के लिए उम्र बढ़वाना। इसके अलावा सिटी में बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट पर काम किया जा रहा है।
गुल पनाग ने साल 2014 में लड़ा था आप से चुनाव
साल 2014 में फिल्म अभिनेत्री गुल पनाग ने चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस दौरान उन्हें एक लाख आठ हजार वोट मिले थे। पहले टिकट दिवंगत कॉमेडियन जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी को दिया गया था लेकिन बाद में उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ से गुल पनाग को टिकट दिया। आप की ओर से बताया गया है कि अभी तक गुल पनाग ने आम आदमी पार्टी से अधिकारिक तौर पर संबंध नहीं तोड़ा है लेकिन यह भी सच है कि वे पार्टी के मंच पर पिछले तीन सालों से देखी नहीं गई हैं।