{"_id":"5c5de3d0bdec222b6e16cab3","slug":"61549657040-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडी से प्रोफेशल गोलफर का सपॅर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडी से प्रोफेशल गोलफर का सपॅर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
कैडी से प्रोफेशनल गोल्फर का सफर का नहीं रहा आसान
पिता ने दी बेटे के हौसले को उड़ान
प्रोफेशनल गोल्फर अमृतलाल ने इंटर सर्विस गोल्फ टूर्नामेंट में जीता खिताब
संजीव पंगोत्रा
चंडीगढ़। शहर में गोल्फ का नाम आते ही हर किसी की जुबान पर जीव मिल्खा सिंह का नाम आ जाता है। उनके नक्शे कदम पर चलकर शहर में कैडी रहे सुच्चा सिंह का बेटा अमृतलाल मुकाम हासिल कर रहा है। अमृतलाल प्रोफेशनल गोल्फर बन चुके हैं। अमृतलाल इंटर सर्विस गोल्फ टूर्नामेंट 2018-19 में जीत दर्ज की है। टूर्नामेंट 4 से 6 फरवरी तक गाजियाबाद केगोल्फ कोर्स पर खेला गया। इसमें आर्मी, नेवी, एयरफोर्स की टीमाें ने हिस्सा लिया था। अमृतलाल ने एयरफोर्स की ओर से हिस्सा लिया। अमृतलाल ने इसमें पहली बार शिरकत करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और ट्राफी पर कब्जा जमाया। अमृतलाल को पिछले महीने ही प्रोफेशनल गोल्फर का खिताब मिला है।
दिहाड़ी से पैसे बचाकर खरीदी थी स्टिक
बेटे की गोल्फ में रुचि को देखते हुए पिता ने रोजाना अपनी दिहाड़ी से पैसे बचाने शुरू किए। इनसे गोल्फ की पुरानी स्टिक खरीदी। इसके बाद अमृतलाल ने अभ्यास करना शुरू कर दिया। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब हर साल अपने कैडी केलिए कुछ टूर्नामेंट करवाता है। इसमें हिस्सा लेकर अमृतलाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने खेल कैरियर का आगाज किया। अमृतलाल को गोल्फ फाउंडेशन दिल्ली ने पांच हजार रुपये की मदद देनी शुरू कर दी। इसके अलावा चंडीगढ़ गोल्फ रेंज (सीजीए) भी मदद के लिए सामने आया। सीजीए केप्रमुख कोच जेसी ग्रेवाल खुद ट्रेनिंग देते हैं। गोल्फ कोर्स पर किट उठाकर गोल्फर के साथ चलने वाले सुच्चा सिंह ने कभी सपने में नहीं सोचा था कि उनका बेटा प्रोफेशनल गोल्फर बन जाएगा। सुच्चा सिंह किशनगढ़ में रहता है। कैडी का काम करते हुए कई वह अपने बेटे अमृतलाल को भी साथ लाया करते थे। यहीं से खेल में रुचि बढ़ी। बेटे ने भी गोल्फ क्लब में कैडी का काम किया।
खेल में शानदार प्रदर्शन, नौकरी हासिल की
अमृतलाल ने देश में आयोजित कई बड़े गोल्फ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर खुद को साबित किया। इसे देखते हुए पिछले साल एयरफोर्स ने उसे एयरमैन की नौकरी दी है। अब अमृतलाल एयरफोर्स की टीम से खेलते हैं।