{"_id":"5c4f65f6bdec224bc54a99f5","slug":"61548707318-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनियन दिखाएगी स्वास्\nथ्य मंत्री को काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनियन दिखाएगी स्वास् थ्य मंत्री को काले झंडे
विज्ञापन
यूनियन दिखाएगी स्वास्थ्य मंत्री को काले झंडे
चार फरवरी को जेपी नड्डा आ रहे हैं पीजीआई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चार फरवरी को पीजीआई के कन्वोकेशन में हिस्सा लेने आ रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को पीजीआई इंप्लाइज यूनियन ने कालेे झंडे दिखाने का निर्णय लिया है। यूनियन के जनरल सेक्रेटरी अश्विनी मुंजाल का कहना है कि सेंट्रल वर्कशॉप की जगह एडवांस सेंटर का निर्माण होना है। वर्कशॉप को हटाने का नोटिस जारी किया गया है, जबकि इसके लिए कोई दूसरी जगह नहीं दी जा रही। वर्कशॉप में 120 लोग काम करते हैं। इसमें 11 डिपार्टमेंट हैं, जिनमें प्रमुख रूप से इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कैनिंग, पेंटिंग, बायोमेडिकल, फैन सेक्शन सहित अन्य डिपार्टमेंट शामिल हैं। सभी इलेक्ट्रिकल वर्क को यही लोग मैनेज्ड करते हैं। सोमवार को इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की एक मीटिंग भी हुई, जिसमें बताया गया कि नया वर्कशॉप आठ महीने में बनकर तैयार होगा। मुंजाल का कहना है कि इस बारे में अधिकारियों को पहले से सोचना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यही नहीं बल्कि जेराटिक सेंटर के निर्माण के लिए कम्युनिटी सेंटर और स्टाफ के कुछ घरों को तोड़ा जाना है। उन्होंने कहा कि इस कार्य की स्वीकृति किसी भी हालत में नहीं दी जाएगी।