फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कठुआ दुष्कर्म और हत्या मामला-Udhampur

कठुआ दुष्कर्म और हत्या मामला-Udhampur

विज्ञापन
कठुआ दुष्कर्म और हत्या मामला-Udhampur
पठानकोट। कठुआ के रसाना दुष्कर्म और हत्या मामले में सोमवार को 115वें और आखिरी गवाह के बयान दर्ज कराए गए। आखिरी गवाह के रूप में क्राइम ब्रांच के एएसआई चमन लाल को पेश किया गया जिन्होंने घटना के बाद से कथित आरोपियों के मोबाइल संबंधी पड़ताल की थी। वहीं प्रोसिक्यूशन पक्ष ने कोर्ट में पत्र दाखिल करवा कहा कि उन्होंने अपने सभी गवाहों को पेश कर दिया है।
विज्ञापन

सरकारी पक्ष के स्पेशल प्रॉसिक्यूटर एसएस बसरा और जेके चोपड़ा ने बताया कि 115 गवाहों के साथ हमारे गवाह संपन्न हुए। वहीं जानकारी के मुताबिक मंगलवार से कोर्ट में सभी सातों कथित आरोपियों की सुनवाई शुरू होगी, इसमें कथित आरोपियों को बताया जाएगा कि किस गवाह ने उनके बारे क्या बयान दिए और क्या आरोप लगाए, इसमें उन्हें यह भी बताया जाएगा कि उनके ऊपर कौन-कौन से चार्ज फ्रेम हो सकते हैं। इसके बाद उन्हें और उनके वकीलों को तर्क दर्ज करवाने और गवाह पेश करने का मौका दिया जाएगा। जिसमें 3 दिन का समय लग सकता है। चोपड़ा ने बताया कि केस को सही समय और सही तरीके से निपटाने के चलते कुछ गवाहों को छोड़ दिया गया, प्रोसिक्यूशन को लगता था कि छोड़े गए गवाह मामले को मुद्दे से भटका सकते हैं, इसलिए उनकी गवाही नहीं करवाई गई। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बचाव पक्ष भी अपने गवाह पेश करेगा। हालांकि गवाहों की संख्या स्पष्ट नहीं है। सूत्रों की मानें तो अगले 2 से 3 हफ्तों में बहुचर्चित इस मामले में फैसला सुनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed