फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   तीन दिन के बाद खुले बैंक, सर्वर डाउन होने से उपभोक्ता हुए परेशान

तीन दिन के बाद खुले बैंक, सर्वर डाउन होने से उपभोक्ता हुए परेशान

Tue, 25 Dec 2018 02:00 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन के बाद खुले बैंक, सर्वर डाउन होने से उपभोक्ता हुए परेशान
तीन दिन के बाद खुले बैंक, सर्वर डाउन होने से उपभोक्ता हुए परेशान
विज्ञापन


- बैंकों में लेनदेन के लिए लगी लंबी कतार, दोपहर बाद खाली हाथ लौटे
- बैंक प्रबंधन सर्वर में आई तकनीकी खराबी को दूर करने में जुटा रहा

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। तीन दिन के बाद सोमवार को बैंक तो खुले लेकिन लोगों की परेशानी कम नहीं हुई। सर्वर डाउन होने के कारण जहां लोगों को लंबी कतार का सामना करना पड़ा, वहीं काम न होने के कारण घंटों इंतजार के बाद निराशा हाथ लेगी। ऐसे में बैंक में लेनदेन के लिए आए सैकड़ों लोग प्रबंधन को कोसते नजर आए। हालांकि बैंक प्रबंधन सर्वर की तकनीकी खामी को दूर करने के लिए मशक्कत करता नजर आया। लेकिन बाद दोपहर तक सफलता हाथ नहीं लगी। ऐसे में वह बार-बार हेड क्वार्टर से संपर्क साध कर समस्या को दूर करने का आह्वान करते दिखाई दिए।
बैंक में पहुंचे लोगों ने निराशा भरी आवाज में कहा कि जब बैंकों का यह हाल है तो प्राइवेट कंपनियों में क्या स्थिति होगी इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, लोगों ने बताया कि अब उन्हें लेनदेन के लिए बुधवार तक इंतजार करना पड़ेगा। लेनदेन न होने के कारण उन्हें कई तरह के प्रोग्राम रद्द करने पड़ेंगे। लोगों ने बताया कि 22 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद था, जबकि 23 दिसंबर को रविवार था। तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक तो खुला काम नहीं हुआ। पंचकूला सेक्टर-7-8-19 व अन्य कई सेक्टरों में बैंकों का सर्वर डाउन होने के कारण न तो कैश जमा हुआ और न ही लोग पैसे निकलवा पाए। बैंक अधिकारियों ने बताया कि सुबह से ही बैंक एंड से सर्वर डाऊन चल रहा है। उन्होंने बताया कि सरवर बीच-बीच में सरवर पांच मिनट के लिए चल जाता है तो एक दो एंट्री हो पा रही है।
विज्ञापन


..और खाली हो गए एटीएम
तीन दिन की छुट्टी होने के कारण शहर के अधिकांश एटीएम भी खाली हो गए थे। बैंक से पैसे न मिलने के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने एटीएम की तरफ रुख किया, लेकिन कुछ देर बाद लोगों को वहां भी निराश हाथ लगी। ऐसे में बहुत से लोगों ने कैशलेस सिस्टम से खरीदारी करके काम चलाया। लेकिन लोगों का कहना था कि हर जगह कैशलेस सिस्टम न होन के कारण दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-19 निवासी मिन्नल भाटिया ने बताया कि वह सुबह बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए गई थीं। लेकिन बैंक के अंदर देखा कर्मचारी सीट पर नहीं है। बैंक मैनेजर से पूछने पर पता चला कि सर्वर नहीं काम कर रहा है। वह उनके पैसे स्लीप के साथ लेकर उन्हें रिसीविंग दे देंगे। लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि पैसे जमा होंगे या नहीं। अगर पैसे जमा नहीं हुए तो आपको बैंक से कॉल आ जाएगी कि पैसे वापस ले जाओ। मिन्नल ने बताया उन्होंने अपने परिवार के साथ क्रिसमस के मौके पर शिमला घूमने के लिए जाना था जिसके लिए बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए वह आई थी। क्योंकि बाहर जाते ज्यादा कैश साथ में कैरी नहीं कर सकते और न ही घर पर छोड़ सकते हैं।

बलटाना निवासी बलवान सिंह ने बताया कि वह सुबह 11 बजे सेक्टर-8 स्थित पीएनबी बैंक में पैसे जमा करवाने आया था। लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण बैंक का कोई भी सिस्टम नहीं चल रहा था। उन्होंने बताया कि सरवर डाउन होने के कारण डिपोजिट मशीन भी काम नहीं कर रही थी। कभी चलती थी कभी बीच में ही रूक जाती थी। दो घंटे इंतजार करने के बाद बड़ी मुश्किल से पैसे जमा करवा पाया।


एमडीसी निवासी आत्म प्रकाश ने बताया कि वह सुबह से बैंक के तीन बार चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन जितनी बार भी आए सिर्फ एक ही बात सुनने को मिली कि सरवर नहीं चल रहा है। उन्होंने ने बताया कि वह तीनों बार आधा घंटा इंतजार करके गए लेकिन उसके बाद भी पैसे नहीं निकाल पाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने परिवार के साथ शॉपिंग का प्रोग्राम बनाया हुआ था। लेकिन पैसे न निकाल पाने के कारण उनका प्रोग्राम फेल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed