{"_id":"68c994cb69bcfe32020d48b4","slug":"60-thousand-looted-from-former-sarpanch-at-gunpoint-panchkula-news-c-74-1-lud1001-112012-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हथियारों के बल पर पूर्व सरपंच से 60 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हथियारों के बल पर पूर्व सरपंच से 60 हजार लूटे
Tue, 16 Sep 2025 10:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 16 Sep 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। बाइक सवार दो लूटेरों ने नूरपुरा के पूर्व सरपंच दर्शन सिंह से हथियारों के बल पर 60 हजार रुपये लूट लिए। वारदात लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर मुल्लांपुर-रायकोट के बीच बंद हुए टोल प्लाजा के समीप हुई।
मंगलवार सुबह 11 बजे बाइक नूरपुरा से मुल्लांपुर जा रहे पूर्व सरपंच दर्शन सिंह को दो लूटेरों ने पहले बाइक से टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद हथियारों के बल पर उनसे नकदी लूट ली। दर्शन सिंह ने बताया कि हिम्मत करके उन्होंने खुद को संभाला और बाइक पर लुटेरों का पीछा किया। लुटेरे बाइक लेकर मुल्लांपुर के बाहर बनी नई दाना मंडी में घुस गए। लुटेरों के पास हथियार होने के डर से वे दाना मंडी में नहीं गए। वहीं, मुल्लांपुर दाखा के डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि पूर्व सरपंच दर्शन सिंह की शिकायत पर थाना दाखा में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।