{"_id":"6aaf96dab00f9e54e90f19cd","slug":"60-slums-fire-in-panchkula-sundra-village-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में बड़ा हादसा: सुंडरा गांव के पास लगी आग, करीब 60 झुग्गियां जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में बड़ा हादसा: सुंडरा गांव के पास लगी आग, करीब 60 झुग्गियां जलकर राख
Sun, 20 Sep 2026 01:48 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:48 PM IST
सार
आग की चपेट में आने से करीब 60 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि समय रहते लोग झुग्गियों से बाहर निकल गए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
पंचकूला में 60 झुग्गियां जलकर राख
- फोटो : संवाद
विस्तार
गांव माणक्यां से गांव सुंडरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर गांव सुंडरा के पास नदी किनारे पर बनी करीब 50-60 झुग्गियों में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की झुग्गियां भी इसकी चपेट में आ गईं।
आग की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। आग की चपेट में आने से करीब 60 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि समय रहते लोग झुग्गियों से बाहर निकल गए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग से झुग्गियों में रखा सामान भी जलकर राख हो गया।