{"_id":"690a6d2b1e1f33a4ba05939b","slug":"6-lakh-duped-in-the-name-of-sending-to-america-case-registered-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-129041-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अमेरिका भेजने के नाम पर 6 लाख ठगे, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अमेरिका भेजने के नाम पर 6 लाख ठगे, मामला दर्ज
विज्ञापन
पिंजौर। अमेरिका भेजने के नाम पर शातिर ठगों द्वारा गांव जोहलूवाल निवासी व्यक्ति से 6 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता गुरविंदर सिंह निवासी गांव जोहलूवाल ने बताया कि सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी निवासी गांव करनपुर के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी पंकज कुमार निवासी मोतिया हाइट्स ढकौली के साथ हुई। पंकज ने उसे बताया कि वह अपनी पत्नी पूजा राय के साथ वीजा हब के नाम से कार्यालय चलाता है और लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। आरोपी ने उसे झांसे में लेते हुए उसे बताया कि अमेरिका में बूढ़े लोगों की देखभाल करने वालों की जरूरत है और वह उसे और उसके बेटे को अमेरिका भेज कर उक्त काम दिलवा देगा। इसके एवज में उसे और उसके बेटे दोनों को करीब 6 लाख रुपये वेतन मिलेगा।
आरोपी ने उसे और उसके बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये की मांग की परंतु 30 लाख में सौदा तय हुआ। उसके बाद आरोपी दंपती ने 10 लाख रुपये एडवांस मांगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बाद उसने अलग अलग समय पर आरोपी को कुल 6 लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने कहा कि उन्हें जल्द ही वीजा मिल जाएगा परंतु बाद में आरोपी वीजा के नाम पर उसके साथ टालमटोल करते रहे। कई महीने बीत जाने के बाद जब आरोपियों ने वीजा नहीं दिया तो उनसे पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने पैसे वापस करने की बात कही परंतु अभी तक पैसे दिए नहीं।