फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   55 new corona infected were found in the district, four of the infected were in critical condition, admitted to the hospital

जिले में कोरोना के 55 नए संक्रमित मिले, संक्रमितों में चार की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया भर्ती

Sat, 16 Jul 2022 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
55 new corona infected were found in the district, four of the infected were in critical condition, admitted to the hospital
पंचकूला। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 55 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला से 40 केस हैं। 10 संक्रमित दूसरे जिलों के हैं। जिले में अब संक्रमितों की कुल संख्या 168 हो गई है। चार मरीज गंभीर हालत के चलते अस्पतालों में भर्ती हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 164 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 587 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 45632 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

इनमें से 45048 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 416 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 639212 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियम का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed