फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दड़वा मक् खन माजना की सड़क गायब

दड़वा मक् खन माजना की सड़क गायब

Tue, 26 Feb 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
दड़वा मक्
खन माजना की सड़क गायब
(सर फोटो ट्रैक में सेव है)
विज्ञापन


दड़वा और मक्खन माजरा की सड़क कीचड़ से भरी
थोड़ी बारिश से ही भर जाता है कीचड़
किरण खेर के जनता दरबार में भी उठ चुका है मुद्दा, लेकिन अभी तक नहीं बनी सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गांव दड़वा और मक्खन माजरा की सड़क कीचड़ से भरी पड़ी है। थोड़ी सी बारिश में लोगों का जीना दुर्भर हो जाता है। गांव से बड़ी संख्या में लोग इस सड़क के सहारे हैं। अभी हाल ही में हुई बारिश के बाद लोगों को खासकर दड़वा की गैस कालोनी के लोगों को अपने ही घरों से निकलना मुश्किल हो गया। बार बार आश्वासन के बाद भी प्रशासन ने इस सड़क की सुध नहीं ली।
25 जून, 2018 को सांसद किरण खेर ने गांव दड़वा में सरकार आपके द्वार नाम का एक जनता दरबार लगाया था। इस सड़क के बारे में जब लोगाें ने अपनी बात रखी तो प्रशासन के चीफ इंजीनियर ने आश्वासन दिया था कि सड़क बन जाएगी। लेकिन अभी तक यह सड़क नहीं बनी।
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग
बड़ी मुश्किल है। इस सड़क से जाना। सड़क बनाने के लिए गांव के लोगों के साथ प्रदर्शन भी किया था। सांसद किरण खेर को इसके बारे में जानकारी देंगे ताकि जल्द से इस सड़क का काम हो सके और लोगाें को आने जाने में सुविधा हो सके। यदि सुनवाई नहीं हुई तो बड़ा प्रदर्शन होगा। इसकी सभी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य

गांव के लोगों पर प्रशासन का ध्यान नहीं है। प्रशासन को चाहिए कि लोगों का ख्याल रखे। कीचड़ में अपने घर से बाहर निकलना मुश्किल काम है। गैस कालोनी के लोगाें के लिए घर से निकलना बहुत मुश्किल है। अधिकारी बारिश में एक बार पैदल तो छोड़िए अपनी गाड़ी में आकर दिखा दें तो पता चले।
करण यादव, दड़वा गांव निवासी।

कीचड़ के कारण मक्खनमाजरा जाने के लिए अब काफी घूमकर जाना पड़ता है। बच्चों को स्कूल भेजना तो बहुत मुश्किल काम है। सरकार को सोचना चाहिए। जनप्रतिनिधि को भी इस पर ध्यान देना चाहिए ताकि इस सड़क का जल्द से जल्द निर्माण हो सके और लोग आसानी से आ जा सकें।

सुनील गुप्ता, दड़वा निवासी।

जल्द ही नगर निगम कमिश्नर और प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर इस सड़क के निर्माण के लिए बात करेंगे। गांव के लोग नरक की जिंदगी जीने को विवश हो रहे हैं। पहले गांव प्रशासन के अंडर था। अब नगर निगम में शामिल कर लिया गया है। गांव के विकास ठीक से हों इसके लिए अन्य सरपंचों के साथ मिलकर नगर निगम के अधिकारियों से मिलकर समस्याएं बताएंगे।
गुरप्रीत सिंह हैप्पी, पूर्व सरपंच गांव दड़वा
----------
कोटस...
इसकी कार्य योजना तैयार हो रही है। इस सड़क का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।
मुकेश आनंद, चीफ इंजीनियर सह स्पेशल सेक्रेटरी इंजीनियरिंग चंडीगढ़ प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed