फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ग्रीनरी के नाम पर अतिक्रिमण हटाने का खर्च वसूल करेगा निगम

ग्रीनरी के नाम पर अतिक्रिमण हटाने का खर्च वसूल करेगा निगम

Sat, 26 Jan 2019 01:50 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
ग्रीनरी के नाम पर अतिक्रिमण हटाने का खर्च वसूल करेगा निगम
ग्रीनरी के नाम पर किए अतिक्रमण हटाने का खर्च वसूलेगा नगर निगम
विज्ञापन

अगले सप्ताह नगर निगम भेजेगा नोटिस
अतिक्रमण हटाने पर निगम के खर्च हुए 10 लाख 10 हजार रुपये
सबसे कम 34 रुपये और सबसे अधिक 24 हजार रुपये का जोड़ा गया है खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जनवरी के पहले सप्ताह में नगर निगम की ओर से सेक्टर-19 में ग्रीनरी के नाम पर घरों के बाहर किए अतिक्रमण को हटाने का खर्च नगर निगम वहां के मकान मालिकों से वसूल करेगा। अतिक्रमण हटाने पर 10 लाख 10 हजार 353 रुपये खर्च हुए हैं। नगर निगम 181 घरों के बाहर अतिक्रमण हटाने का नोटिस तैयार करने में जुटा है। नगर निगम ने पूरी तरह से अतिक्रमण हटाने की पैमाइश कर इसका आकलन कर लिया है। निगम अगले सप्ताह से लोगों को नोटिस भेजने का काम शुरू कर देगा। सबसे कम 34 रुपये और अधिकतम 24 हजार रुपये खर्चा डाला गया है।
नगर निगम रोड डिविजन के कार्यकारी अभियंता रविंदर शर्मा का कहना है कि जनवरी के पहले सप्ताह में सेक्टर-19 में टो वाल, झाड़ियां हटाई और पक्के फर्श तोड़े थे। अब उन घरों के मालिकों से कार्रवाई पर आया खर्च भी वसूल किए जाने की तैयारी है। यदि मकान मालिक यह राशि अदा नहीं करेंगे तो उनके पानी के बिल में इसे जोड़कर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई थी कार्रवाई
नगर निगम के अनुसार दिसंबर माह के अंत में ही कार्रवाई शुरू करने से पहले पब्लिक नोटिस जारी कर स्पष्ट कर दिया गया था कि लोग अपने घरों के आगे ग्रीनरी के नाम पर किए अतिक्रमण स्वयं ही हटा ले। जब लोगों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो नगर निगम ने अपने पूरे अमले के साथ अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया था। इस दौरान सेक्टर-19 के लोग कार्रवाई के दौरान ही हाईकोर्ट चले गए थे। इसके बाद हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक कार्रवाई पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जिन लोगों के घरों के बाहर अतिक्रमण हटाया गया है उनसे चार्ज भी वसूल किया जाएगा। इसके नोटिस तैयार हो रहे हैं। अगले सप्ताह से इन्हें भेजना शुरू हो जाएगा।
- केके यादव, आईएएस, कमिश्नर, नगर निगम चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed