फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीयू ने 192 कॉलेजों से मांगा रिकॉर्ड

पीयू ने 192 कॉलेजों से मांगा रिकॉर्ड

Sun, 23 Dec 2018 01:28 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पीयू ने 192 कॉलेजों से मांगा रिकॉर्ड
कॉलेजों में बिना मान्यता कोर्स के संचालन पर पीयू सख्त, होगी कार्रवाई
विज्ञापन


-192 कॉलेजों से पीयू ने मांगा पूरा रिकॉर्ड, एक सप्ताह का दिया समय

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी से संबद्ध 192 कॉलेजों का डाटा मांगा गया है। यदि किसी कॉलेज में किसी कोर्स का संचालन बिना मान्यता के पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। डाटा उपलब्ध कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों पीयू प्रशासन को शिकायत मिली थी कि कुछ कॉलेजों में बिना मान्यता के कोर्स संचालित हैं। कुछ ऐसे कॉलेज हैं जो मानक पूरे कर रहे हैं, लेकिन उन्हें मान्यता अभी तक नहीं मिली। इसके अलावा शिक्षकों की संख्या कम होने की भी शिकायतें मिली हैं। कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं जो मान्यता के समय मानक पूरे किए थे लेकिन अब वह नाम के ही कॉलेज हैं। स्टूडेंट्स को भी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पीयू प्रशासन ने डाटा मांगा है।
विज्ञापन


सीनेट में हुआ था हंगामा
पिछली सीनेट की बैठक में कॉलेजों को मान्यता देने पर सवाल उठाए गए थे। आरोप लगाए गए थे कि एफिलिएशन से जुड़े सदस्य छोटी छोटी कमियां बताकर कॉलेजों को मान्यता नहीं दे रहे हैं और कई कॉलेजों को मान्यता बिना निरीक्षण के ही मिल जाती है। इसको लेकर हंगामा भी हुआ था। यह बात भी सामने आई थी कि सीनेट के सदस्यों को एफिलिएशन कमेटी में शामिल न किया जाए। कुछ सदस्यों पर आरोप भी लगे थे। सूत्रों का कहना है कि डाटा के जरिये कॉलेजों को मान्यता देने के नियमों का भी बदला जा सकता है। हालांकि अभी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन - - -
कॉलेजों से पूरा डाटा मांगा गया है। इसमें किस कॉलेज में कौन से कोर्स संचालित हैं और शिक्षकों की संख्या आदि का भी ब्योरा देना होगा।
- प्रो. संजय कौशिक, डीसीडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed