फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   प्रशासन देगा नगर निगम को फंड

प्रशासन देगा नगर निगम को फंड

Sat, 07 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन देगा नगर निगम को फंड
प्रशासन देगा विशेष प्रोजेक्ट्स के लिए फंड
विज्ञापन

मेयर और पार्षदों के साथ प्रशासक की बैठक के बाद होगी घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन नगर निगम को जरूरी और विशेष प्रोजेक्ट के लिए फंड देने के लिए तैयार है। इसके अलावा नए बनने वाले कम्युनिटी सेंटर के साथ-साथ 11 सड़कों की कारपेटिंग के लिए भी राशि देगा। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने हाल ही में एक बैठक में यह मंजूरी दी है। 29 जून को नगर निगम की हुई सदन की बैठक में निर्णय लिया गया था कि वित्तीय हालत सुधारने के लिए सभी पार्षद गवर्नर हाउस में प्रशासक से मिलेंगे। यह बैठक अगले सप्ताह होगी। बैठक के बाद प्रशासक इन निर्णयों की घोषणा कर सकते हैं। प्रशासन कजौली वाटर वर्क्स के पांचवें और छठे फेज के लिए सेक्टर-39 वाटर वर्क्स में लगने वाले 66 केवी सब स्टेशन के लिए 11.50 लाख रुपये की ग्रांट देने के लिए तैयार है। इसके साथ शहर में 5300 डार्क स्पॉट हैं, जहां पर एलईडी लाइट्स लगनी चाहिए। उसका नगर निगम की ओर से सर्वे तो किया गया है, लेकिन निगम के पास 25 करोड़ की राशि नहीं है, यह राशि भी प्रशासन देने को तैयार है। मेयर और पार्षदों के साथ बैठक के बाद प्रशासक इसकी जानकारी दे सकते हैं। मालूम हो कि प्रशासन 15 दिनों पहले मलोया में पुनर्वास योजना के तहत बन चुके फ्लैट्स में लगने वाले ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 21 करोड़ की ग्रांट नगर निगम को दे चुका है।



मेयर देवेश मोदगिल का कहना है कि उन्होंने गवर्नर हाउस में प्रशासक से मिलने का समय मांगा है। शनिवार को उन्हें बताया जाएगा कि किस दिन सभी पार्षदों की बैठक होनी है। बैठक में नगर निगम के प्रोजेक्ट्स के लिए अतिरिक्त फंड की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed