फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दिल्ली घेराबंदी करने के लिए किसान नेता कुरुक्षेत्र रवाना

दिल्ली घेराबंदी करने के लिए किसान नेता कुरुक्षेत्र रवाना

Thu, 22 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली घेराबंदी करने के लिए किसान नेता कुरुक्षेत्र रवाना
दिल्ल पुलिस ने धक्केशाही की तो खामियाजा भुगतेगी सरकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ पांच राज्यों के किसान 23 फरवरी को दिल्ली की घेराबंदी करेंगे। इस दौरान दिल्ली जाने वाले चार राष्ट्रीय राजमार्गों पर अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा। इसके लिए भाकियू कादियां ग्रुप के किसान नेता बुधवार 21 फरवरी को ट्रेन से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए।

अबोहर रेलवे जंक्शन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाकियू कादियां की प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुभाष गोदारा ने बताया कि राष्ट्रीय किसान महासंघ के आह्वान पर देश के पांच किसान संगठनों की ओर से दिल्ली घेरने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। इसमें पंजाब की भाकियू कादियां, भाकियू सिद्धपुर और भाकियू बार्डर बेल्ट सहित हरियाणा के दो किसान संगठन शामिल हैं। सुभाष ने बताया कि 22 फरवरी दोपहर को सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार होकर दिल्ली के लिए कूंच करेंगे। दिल्ली तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों का प्रबंध हरियाणा के किसानों के जिम्मे सौंपा गया है। मांगों के बारे में गोदारा ने बताया कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान सुसाइड कर रहे हैं। कर्ज माफी के लिए केंद्र और राज्य सरकार किसानों को कोई न्याय नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का वादा करके पीएम नरेंद्र मोदी सत्ता में आए थे लेकिन अपनी सरकार के आखिरी बजट में भी किसानों को कुछ नहीं दिया गया। इस कारण किसान संगठनों ने दिल्ली का घेराव करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जहां भी हमें रोकेगी, वहीं धरना दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed