फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बरामदें खाली करवाएं जांएगे

बरामदें खाली करवाएं जांएगे

Thu, 16 Nov 2017 02:26 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
बरामदें खाली करवाएं जांएगे
पार्किंग और बरामदे खाली करवाने के निर्देश
विज्ञापन

सर्वे में आने वाले वेंडर्स को भी हटाया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अब पार्किंग और दुकानों के बरामदे खाली करवाए जाएंगे। यहां पर किसी को भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। नगर निगम के अनुसार चाहे कोई वेंडर ही क्यों न हो जिसका वेंडर एक्ट के तहत सर्वे हुआ हो। बैठक में अतिरिक्त कमिश्नर अनिल गर्ग ने साफ किया कि पार्किंग और दुकानों के बाहर के बरामदे लोगों के पैदल चलने के लिए हैं इसके तहत कोई अतिक्रमण नहीं कर सकता।
स्ट्रीट वेंडर एक्ट के तहत जिनका सर्वे हुआ है नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते के कर्मचारी उन पर कार्रवाई नहीं करते हैं, लेकिन अतिरिक्त कमिश्नर अनिल गर्ग ने बैठक कर सभी सब इंस्पेक्टरों को निर्देश दे दिए हैं कि बाजारों के बरामदे और पार्किंग स्थल खाली करवाए जाएं। इस समय शहर के कई बाजार के बरामदे हैं जिन पर दुकानदारों ने ही अतिक्रमण किया हुआ है।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार पार्किंग और बरामदे लोगों के लिए है। इसके साथ ही अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सब इंस्पेक्टरों को शहर में लगने वाली अपनी मंडियों को भी चेक करने के लिए कहा गया है। यहां पर जो वेंडर्स बिना सर्वे वाले बैठे होंगे उन्हें हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-17 को नो वेंडिंग जोन बनाने की अधिसूचना जारी
सेक्टर-17 को नो वेंडिंग जोन बनाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब यहां से वेंडर्स दूसरी जगह पर शिफ्ट किए जाएंगे, जबकि सेक्टर-22 में 150 और सेक्टर-19 में 150 वेंडर्स को ही बैठाया जाएगा। बाकी बचे वेंडर्स को दूसरे बाजारों में शिफ्ट किया जाएगा। सेक्टर-19 और 22 में दो वेंडर्स काम कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से अभी पूरे शहर के लिए वेंडिंग जोन तय करने हैं। जोन तय करने के बाद वेंडर्स को लाइसेंस दिए जाएंगे।


सेक्टर-19 ने निकाला कैंडल मार्च
अब सेक्टर-19 को नो वेंडिंग जोन बनाने के खिलाफ दुकानदारों ने अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार शाम को सेक्टर-19 के पुलिस थाने के बाहर सदर और पालिका बाजार के दुकानदारों ने नो वेंडिंग जोन बनाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। मंगलवार को सेक्टर-22 के शास्त्री मार्केट के दुकानदारों ने कैंडल मार्च निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed