फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हत्या के प्रयास के तीन आरोपी बरी

हत्या के प्रयास के तीन आरोपी बरी

Fri, 10 Nov 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
हत्या के प्रयास के तीन आरोपी बरी
मक्खन माजरा में युवक पर गोलियां चलाने वाले बरी
विज्ञापन

- हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में दर्ज हुआ था केस
- शिकायतकर्ता ने आरोपियों को अदालत में पहचानने से किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
जिला अदालत ने हत्या के प्रयास मामले में तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। बरी होने वालों में मोहाली निवासी नवजोत सिंह (28) और सुखमिंदर सिंह (23) के अलावा फरीदकोट निवासी मनजीत सिंह (25) शामिल हैं। तीनों पर मक्खन माजरा निवासी जतिंदर सिंह की हत्या के प्रयास का आरोप था। तीनों के खिलाफ पुलिस ने 186, 332, 353, 307, 216ए , 212जी, 120बी आईपीसी के अलावा 25, 54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
मामले के अनुसार इसी साल 1 जून को जतिंदर सिंह मक्खन माजरा स्थित घर के बाहर ही खड़ा था। रात करीब 10:45 बजे एक सफेद रंग की स्कोर्पियो आकर रुकी। उसमें तीन युवक बैठे हुए थे। उनमें से दो को जतिंदर जानता था। आरोप के अनुसार नवजोत सिंह ने उससे गाली-गलौच शुरू कर दी और वहीं अन्य उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत के अनुसार नवजोत सिंह ने पिस्टल निकाली और उस पर फायर कर दिए। जतिंदर ने किसी तरह घर के अंदर घुसकर जान बचाई। इसके बाद आरोपियों ने एक के बाद एक करके पांच फायर किए, जो उसके घर के गेट और दीवार पर लगे। जतिंदर ने पुलिस को सूचना दी। जतिंदर की शिकायत पर पुलिस ने मंजीत सिंह के अलावा अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में केस के ट्रायल के दौरान शिकायतकर्ता ने तीनों को पहचानने से इंकार कर दिया। अदालत ने उसे होस्टाइल घोषित करते हुए तीनों को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed