फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मौसम विभाग की भविष्यवाणी फिर से गलत साबित हुई

मौसम विभाग की भविष्यवाणी फिर से गलत साबित हुई

Wed, 19 Jul 2017 01:44 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
मौसम विभाग की भविष्यवाणी फिर से गलत साबित हुई
मौसम विभाग की भविष्यवाणी फिर गलत साबित
विज्ञापन

17 और 18 जुलाई को बारिश की संभावना जताई थी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर गलत साबित हुई है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया था कि 17 व 18 जुलाई को अच्छी बारिश के संकेत हैं। मानसून एक बार फिर से एक्टिव होने की बात कही गई थी, लेकिन दोनों दिन बारिश नहीं हुई। उल्टा उमस और तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। पहले भी मौसम विभाग की भविष्यवाणी गलत साबित हो चुकी है। विभाग की ओर से बताया गया था कि 28 जून को मानसून आ जाएगा, लेकिन मानसून 14 दिन देरी से आया। उसके बाद भी जुलाई के पहले हफ्ते में आने की संभावना जताई, लेकिन मानसून आया नहीं। अब मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि चंडीगढ़ में बारिश की अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन पा रही हैं। चंडीगढ़ के आसपास तो बारिश हो रही है, लेकिन सिटी में बारिश नहीं हो रही। पिछली बार यही स्थिति बनी थी।

तापमान और उमस में बढ़ोतरी
मंगलवार को अधिकतम तापमान में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। इसी तरह से न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था। उमस की अधिकतम मात्रा 82 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम मात्रा 42 प्रतिशत रिकार्ड की गई।
विज्ञापन


फिर से जताई बारिश की संभावना
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 23 डिग्री के बीच रिकार्ड होने की संभावना है। उसके बाद भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


42 फीसदी बारिश की कमी
शहर में एक बार फिर बारिश की कमी हो गई है। करीब 42 फीसदी कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक एक जून से लेकर 18 जुलाई तक 282.7 एमएम बारिश दर्ज होनी चाहिए थी, लेकिन शहर में सिर्फ 167.4 एमएम बारिश दर्ज हुई है। हरियाणा में 20 फीसदी और पंजाब में 19 फीसदी ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई है। पिछले साल भी करीब 40 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed