{"_id":"59501f1b4f1c1b0a058b4928","slug":"51498423067-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"sdss","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
sdss
Updated Mon, 26 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शहर में रविवार को नहीं होता अल्ट्रासाउंड
आशीष वर्मा
चंडीगढ़। एडवांस मेडिकल सुविधाओं के रूप में पहचान बना सके शहर चंडीगढ़ में रविवार को अल्ट्रासाउंड नहीं होते। न तो सरकारी अस्पताल में और न ही प्राइवेट हास्पिटल में। प्राइवेट हास्पिटल तो पूरी तरह से बंद होते हैं। सरकारी अस्पतालों में ऑन काल सुविधा उपलब्ध है। लेकिन आम आदमी के लिए इसका लाभ उठा पाना मुश्किल नहीं बल्कि नामुमकिन है। ऐसे में मरीजों को पेनकिलर या दर्द का इंजेक्शन लेकर एक दिन का इंतजार करना पड़ेगा। दवा का असर खत्म होते ही फिर से दवा खानी पड़ सकती है।
ऐसे आती है परेशानी
सेक्टर 38 के रहने वाले संजीव को पेट में दर्द हुआ। दर्द ऐसा कि सहन कर पाना मुश्किल था। वह सुबह करीब 11 बजे जीएमएसएच- 16 पहुंचा। डॉक्टर ने देखने के बाद केस हिस्ट्री पूछी। संजीव ने डाक्टर को बताया कि उसे दो माह पहले पथरी का दर्द हुआ था। इलाज के बाद ठीक हो गया था। डॉक्टर ने कहा कि दर्द का इंजेक्शन लगा देते हैं और अल्ट्रासाउंड करवा लो। संजीव ने पूछा कि आज हो जाएगा। डॉक्टर ने कहा कि आज नहीं हो सकता। कल करवा सकते हैं। संजीव ने पूछा कि प्राइवेट करवा सकते हैं। डाक्टर ने कहा हां करवा सकते हैं। रिपोर्ट दिखा देना। संजीव ने पूरे शहर का दौरा कर लिया, लेकिन एक भी पैथोलॉजी सेंटर खुला नहीं मिला।
रविवार को प्राइवेट पैथोलाजी सेंटर भी बंद रहते हैं
अल्ट्रासाउंड सिर्फ सरकारी में नहीं बल्कि प्राइवेट में भी नहीं होते हैं। रविवार को सभी चैरिटेबल ट्रस्ट बंद रहते हैं। कुछ खुलते हैं, लेकिन उनमें सिर्फ एमआरआई और सिटी स्कैन होते हैं। यदि चैरिटेबल ट्रस्ट ही खुले रहें तो इतनी परेशानी न उठानी पड़े। इससे मरीजों को काफी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
आसान नहीं है ऑन काल सुविधा का लाभ उठाना
जीएमएसएच 16 में ऑनकाल अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन इसका लाभ उठा पाना आसान नहीं है। जब तक इमरजेंसी का डाक्टर कॉल करके सूचना नहीं देगा, तब तक वे नहीं आ सकते। डाक्टर अगले दिन पर टालने की कोशिश करता है। अगर एक बार आ भी गए तो दोबारा से आना तो बहुत मुश्किल है।
रविवार को सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा
अस्पताल अल्ट्रासाउंड रविवार
जीएमएसएच 16 सुविधा है ऑनकॉल
जीएमसीएच 32 सुविधा है ऑनकॉल
पीजीआई सुविधा है इमरजेंसी में
मनीमाजरा सुविधा है नहीं होता
सेक्टर 22 नहीं है सुविधा --
सेक्टर 45 नहीं है सुविधा ---
कोट
रविवार को यदि अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है तो ये चंडीगढ़ प्रशासन और विभाग की अनदेखी है। प्रशासन को चाहिए कि वह 24 घंटे अल्ट्रासाउंड की सुविधा का इंतजाम करे। किसी को कभी भी जरूरत पड़ सकती है।
गुरजसजीत सिंह, युवा समाजसेवी
कोट
रविवार को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। सेक्टर 45 डाबर धन्वंतरि में ऑनकाल सुविधा उपलब्ध है। भविष्य में रविवार को भी अल्ट्रासाउंड शुरू करने की योजना है। इस पर विचार किया जा रहा है।
एसके अग्रवाल, फाइनेंस सेक्रेटरी, डाबर धन्वंतरि हास्पिटल सेक्टर 46
कोट
रविवार को अल्ट्रासाउंड की सुविधा होनी चाहिए। इमरजेंसी में कभी भी किसी को जरूरत पड़ सकती है। ऑनकाल से पब्लिक को ज्यादा फायदा नहीं मिलता। प्रशासन को इस ओर ध्यान होगा।
प्रिंस भुंढेला, प्रेसिडेंट बीजेपी फार्मा सेल
सरकारी अस्पतालों में ऑनकाल सुविधा, प्राइवेट पैथोलॉजी सेंटर पूरी तरह से बंद रहते हैं
जीएमएसएच 16 में ऑनकाल सुविधा है, लेकिन आम आदमी की पहुंच मुश्किल