फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   5 lakh 69 thousand rupees were cheated from a girl in the name of completing a task

Panchkula News: टास्क पूरा करने के नाम पर युवती से ठगे 5 लाख 69 हजार

Sun, 30 Mar 2025 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
5 lakh 69 thousand rupees were cheated from a girl in the name of completing a task
पंचकूला। वीडियो लाइक और टास्क पूरा करने के नाम पर युवती से 5 लाख 69 हजार ठगी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-17 राजीव कॉलोनी निवासी मनीषा की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मनीषा ने बताया कि इंस्टाग्राम में वीडियो और टास्क पूरा कराने के नाम पर ठगी की गई। मनीषा ने बताया कि 25 मार्च को घर पर बैठी थी। करीब 11 बजे व्हाट्सएप में अंजान नंबर से मैसेज आया। इसके बाद उस नंबर से बात करने पर कहा गया कि इंस्टाग्राम में वीडियो लाइक करके दिन के चार से आठ हजार आसानी से कमाया जा सकता है। ठग की बातों पर भरोसा होने पर हां कर दी। इसके बाद उसने टेलीग्राम से जोड़कर बात करने लगा था। इसके बाद भेजे गए लिंक पर ओपन किया और वीडियो को लाइक करने पर 150 रुपये गूगल पे पर भेज दिया गया। उसके बाद आरोपी ने कहा कि 10 हजार निवेश करने पर ज्यादा रुपये मिलेंगे। ठग के कहने पर निवेश किया तो 55 हजार टास्क दिया। इसके बाद उसकी बातों पर भरोसा होने पर अलग-अलग तरीकों से कुल पांच लाख 69 हजार निवेश कर दिया। जब रुपये निकालने के लिए कहा तो उसने और पैसों की डिमांड की। ठगी की शक होने पर साइबर पुलिस को इसके बारे में शिकायत दी। थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि शिकायत आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed