फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   49 lakhs cheated in the name of getting the job of sub inspector

सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगवाने के नाम पर 49 लाख ठगे

Thu, 07 Jul 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
49 lakhs cheated in the name of getting the job of sub inspector
पंचकूला। सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगवाने के नाम पर 49 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगवाने के नाम पर पानीपत के एक व्यक्ति ने जिले के सेक्टर-12ए निवासी व्यक्ति से 49 लाख रुपये की ठगी की है। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-12ए निवासी अमित सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पानीपत के विनोद खरब नामक युवक से उसकी कुछ साल पहले जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना भी होने लगा। विनोद ने खुद को भाजपा पार्टी के किसान मोर्चा का सदस्य बताकर उसकी ऊंची पहुंच होने की जानकारी दी। उसने कहा कि अगर उसे किसी जानकार को पुलिस विभाग में एसआई पद पर लगाना हो तो वह लगवा देगा। पहले भी उसने कुछ युवकों की नौकरी लगवाई है। लालच में आकर पीड़ित ने अपने ममेरे भाई को हरियाणा पुलिस में लगवाने को कहा।
विज्ञापन

इसके एवज में आरोपी ने पीड़ित से पहले 25 लाख और उसके बाद 24 लाख रुपये लिए। हरियाण पुलिस में भर्ती का रिजल्ट आने के बाद पीड़ित के ममेरे भाई की नौकरी नहीं लगी। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी से पैसा वापस करने को कहा तो उसने कुछ दिन की मोहलत मांगी। इसके बाद भी काफी समय बीतने के बाद भी उसने पैसा वापस नहीं किया। इसके बाद पीड़ित उसके पानीपत स्थित गांव गया और पैसा वापस करने को कहा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। गांव के लोगों ने बताया कि आरोपी पहले भी कुछ लोगों के साथ ठगी कर चुका है। इसके बाद हारकर पीड़ित ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed